आपको बता दें कि पिछले कई समय से निर्माणाधीन श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गौशाला का शुभारंभ कल सुबह 9:30 पर आरा रोड माणकपुरा, सागवाड़ा में परम पूज्य गौराष्ट्र संत गुरुदेव भगवान जगदीश गोपाल महाराज के आदेशानुसार, साध्वी माही दीदी, योगी प्रकाश नाथ महाराज, रामनिवास शास्त्री, उदय राम महाराज, पुनीत राम महाराज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, डूंगरपुर बांसवाड़ा सांसद कनक मल कटारा, सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, सागवाड़ा पंचायत समिति प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, और नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू भाई शेख की उपस्थिति में कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए वृक्षारोपण के साथ श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गौशाला का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।
आपको बता दें कि पिछले कई समय से गौशाला की मांग को लेकर शहर के गौ भक्त प्रयासरत थे इस बीच श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गौशाला के संयोजक मुकेश भोई और अध्यक्ष ललित पंचाल और साथ ही सभी गौ भक्तों की कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार को यह पल इतिहास के पन्नों पर लिखे जाएंगे जहां आप एक बड़ी गौशाला जहां पर गौ माता अपने आश्रय को प्राप्त करेगी और नगर में विचरण कर रही बीमार और असहाय बेसहारा गौ माता को इसका सबसे बड़ा फायदा होने वाला है।
जैसा की सर्वविदित है कल परम पूज्य गुरु राष्ट्रसंत गुरुदेव भगवान जगदीश गोपाल महाराज का सागवाड़ा नगर भ्रमण के पश्चात महिपाल मैदान में गौ कथा का 5:00 बजे कार्यक्रम भी है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों की आने की संभावना है आपको बता दें कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आ कर कार्यक्रम को सफल बनाना है।