बांसवाड़ा कांग्रेस को मजबूत बनाने हर दम प्रयासरत पवन रोकड़िया
राज्य सरकार द्वारा उन्हें राज्य मंत्री बनाने की मांग उठी
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में कांग्रेस की मजबूती के लिए हरदम प्रयासरत पूर्व जिला प्रमुख बांसवाड़ा व कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता पवन रोकड़िया को राज्य सरकार में अहम पद देते हुए उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने की मांग बांसवाड़ा कांग्रेसजनों ने रखी है।
रोकड़िया कांग्रेस पार्टी के लिए ताउम्र सेवा करते आ रहे है अपने राजनीति जीवन की शुरुआत एक कार्यकर्ता के रूप में कर वें पहली बार सन 1964 में वें सरपँच बने जिसके बाद सन 1982 में पँचायत समिति गढ़ी के प्रधान व इसके बाद वें बांसवाड़ा जिला प्रमुख बने।
जनता के बीच लोकप्रिय व बेदाग छवि के धनी रोकड़िया ने कांग्रेस की मजबूती के लिए हरदम प्रयास किया जो आज भी जारी है।
अपने पद पर रहते उनके पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी, मुख्यमंत्री स्व हरिदेव जोशी,पूर्व मंत्री स्व भीखाभाई भील, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व डूंगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा सहित अनेक नेताओ से प्रगाढ़ रिश्ते रहे है मगर उन्होंने कभी इस बात का अहम नहीं किया ओर हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा की।
हाल ही में राज्य की अशोक गहलोत सरकार अपने मंत्री मण्डल का विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियां करने वाली है जिसको लेकर बांसवाड़ा जिला कांग्रेस के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से मांग की है कि कांग्रेस के पुरोधा श्री रोकड़िया को राज्य सरकार में अहम पद देकर उनकी सेवाओं को याद रखा जाएं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आशानरूप अगर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है तो आने वाले समय मे बांसवाड़ा सहित डूँगरपुर में भी कांग्रेस को एक नया इतिहास रचेगी......