शिक्षक संघ सियाराम के जिला शैक्षिक अधिवेशन रामद्वारा हाल सागवाड़ा में प्रारम्भ:-
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला डुंगरपुर का जिला अधिवेशन रामद्वारा हॉल सागवाड़ा में शुभरम्भ हुआ।
जिला मंत्री अशोक गामोट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र खोड़निया नगरपालिका अध्यक्ष सागवाड़ा,अध्यक्ष हेमेंद्र उपाध्याय विशिष्ठ अतिथि ललित पंचाल, प्रांतीय महामंत्री सुभाषचंद्र भट्ट,जिला संरक्षक महेंद्र पानेरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णुजी कटारा, जिला अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, अनिता पण्ड्या,जिला महिलामन्त्री भारती पण्ड्या थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने आगन्तुक महानुभावो का तिलक व माल्यर्पण द्वारा स्वागत करते हुए संघठन के विधि विधान व कार्यक्षेत्र के बारे जानकारी दी।
मुख्यातिथि खोड़निया ने शिक्षको को उनके शिक्षा व सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व भावी पीढ़ी के निर्माताओं की संज्ञा देते हुए शिक्षको के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमेंद्र उपाध्याय ने अपने वक्तव्यों में वर्तमान समय मे राष्ट्र निर्माण में शिक्षक ही अकेला आने वाली भावी पीढ़ी के वास्तुकार बताया।
प्रांतीय महामंत्री सुभाष भट्ट ने संघठन का शिक्षा,शिक्षक व शिक्षार्थी के समाज व राष्ट्र में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से उल्लेख किया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु कटारा ने संघठन की सदस्यता व शिक्षक हित में किये कार्यो को सराहना की।
जिलामंत्री अशोक गामोट ने संघठन के आगामी वर्ष की योजना व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान दीपक कलाल,दीपक चौबीसा, विकाश मेहता,विनोद गर्ग नारायण , गौतमलाल रोत,मनोज पण्ड्या,हीरालाल खटीक,अशोक रोत, हीरालाल गमेती,शिवशंकर पाटीदार,नावनीत पण्ड्या, ने सम्बोधित किया।
अंत मे जिला उपाध्यक्ष हरिओम पंचाल ने आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन मनमोहन चौबीसा ने किया।
राजस्थान शिक्षक संघ, सियाराम, जिला-डंगरपुर (राज.) जिला शैक्षिक अधिवेशन दि० 29,30 नवम्बर 2021
स्थान रामद्वारा मंदिर सागवाडा
द्वितीय दिवस प्रतिवेदन
दो दिवसीय जिला शैक्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अध्यक्षत हिमांश उपाध्याय ने की, मुख्य अतिथि श्री सुभाष चंद्र ग्रह एवं विशिष्ट अतिथि मनोज पंड्या जिला समाध्यक्ष रहे।
जिला मंत्री अशोक गामोट ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में खुला अधिवेशन कार्यक्रम में शिक्षको जे खुलकर अपनी शैक्षिक समस्याओं को रखा, तथा शिक्षक सेव सियाराम को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए आस्था एवं विश्वास प्रकट किया ।
मुख्य समस्याएं जो उभर कर सामने आई निम्नानुसार ३ -
NPS को बन्द कर OPS लागू किया जाने । 3 वंचित शिक्षाकर्मी, पैराटीचर को घोषणा पत्र में किये गए वाद
अनुसार अविलम्ब स्थायी किया जावे |
3 तृतीय श्रेणी अध्यापकों के सन्सफर शीघ्र किये जाते। TSP क्षैत्र में कार्यरत NON TSP शिक्षकों के स्थानान्तरण उनके अपने गृह जिले में जल्दी से किये जायें |
5 शिक्षकों के व्यक्तिगत परिलाम यथा स्थायीकरण, ACP एवं
अन्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाने 6 शिक्षकों को समस्त प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्या से मुक्त रखा जाने |
उपरोक्त समस्याओं को राज्य सरकार को प्रेषित संगठन द्वारा समाधान के प्रयास किये जायेंगे |
द्वितीय सत्र." समापन
अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सुभाष भट्ट प्रदेश मंत्री ने संगठन की आवश्यकता एवं उपादेयता बताते हुए संगठित होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया यह ने बताया कि शिक्षक संघ सियाराम जिले के शिक्षकों के हितों की रक्षार्थ सदैव अग्रणी होकर कार्य कर रहा है और आगे भी रहेगा | आभार प्रदर्शन विनोद गर्म उप शाखा अध्यक्ष ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अशोक गामोर ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, मनोज पण्ड्या, हीरा लाल गमेती अशोक रोत विकास मेहता, एवं प्रकाश ठाकुर , मदन ठाकर विजय जोशी, भरत भट्ट केशव बुनकर कचरूलाल जोशी, अनिता पंडया ने भी सम्बोधित किया।