नरपत सिंह होंगे सागवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के नए पुलिस उप अधीक्षक
सागवाड़ा : राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति करते हुए डूंगरपुर जिले में मनोज कुमार सांमरिया को वृताधिकारी डूंगरपुर से उप अधीक्षक एसटीएससी सेल डूंगरपुर में नियुक्त किया वहीं नोपाराम भाकर को आरपीएस (प्रोब.) से वृताधिकारी आसपुर में नियुक्ति दी है। इधर सागवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े पद पर नियुक्ति देते हुए नरपत सिंह को वृताधिकारी कुंभलगढ़ जिला राजसमंद से वृताधिकारी सागवाड़ा में नियुक्त किया है। इधर राकेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल बांरा से वृताधिकारी डूंगरपुर में नियुक्ति दी है।
कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान सरकार द्वारा अधिकारिक तौर पर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।