यज्ञ के लिए राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने की घी की घोषणा
राजाजी का करेड़ा, बिजवाडा का बाड़िया, बड्डू रोड पर प्रस्तावित श्री श्री 1008 अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्री शतचंडी महायज्ञ के निमित्त 12 दिन तक यज्ञ मे लगने वाले घी देने की घोषणा राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने की।
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर झरना महादेव मंदिर परिसर मे आयोजित नाथ समाज की बैठक मे उपस्थित अवधूत महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष रूद्र वाहिनी संघ के दर्शन कर स्वप्रेरणा से यज्ञ मे सहयोग करने की ईच्छा व्यक्त की।
Video 👆
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने यज्ञ के विषय मे बताया की यह हमारा सोभाग्य है कि योगी प्रकाश नाथ जैसे पूज्य संत हमारे विधानसभा क्षेत्र में जन कल्याण व प्रकृति संरक्षण के लिए यज्ञ करने जा रहे है। यज्ञ से समस्त रोगों का नाश होता है। उक्त यज्ञ क्षेत्र में समृद्धि एवं शांति के साथ रोगमुक्त वातावरण प्रदान करेगा उन्होंने सभी से अनुरोध किया की सभी यज्ञ में बढ़ चढ़ कर भाग ले व यज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त करे।
बैठक ईश्वरनाथजी हिंगलाज कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज, रामनाथजी जिला अध्यक्ष नाथ समाज व बक्षुनाथ प्रदेश सचिव रूद्र वाहिनी संघ के सानिध्य में सम्पन्न हुई।