अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की बैठक गुलाबपूरा ठाकरडा में सम्पन्न हुई
आज अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव ने प्रेस नॉट जारी करते हुए बताया अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के आगामी होली स्नेहमिलन कार्यक्रम की तैयारियों हेतु एक जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में काली कल्याण धाम गुलाबपूरा ठाकरडा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत अनिल कुमार वैष्णव (वलात) एवं वरिष्ठ गादीपति संरक्षक महंत कचरुलाल पटेल एवं महंत देवीसिंह चौहान का सानिध्य रहा। गुलाबपुरा धाम के गादीपति महंत राजेन्द्र सिंह ने समस्त गदीपतियो का स्वागत किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव ने बताया कि
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय द्वारा तीन बड़े सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उनमें से एक होली स्नेहमिलन समारोह रहता है जिसकी रूप रेखा एवं तैयारी हेतु गुलाबपुरा धाम पर जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई थी बैठक में सभी गादीपतियो ने सर्व सहमति से आगामी दिनाक 11 मार्च 2023 को होली स्नेहमिलन का कार्यक्रम को गातोड़ जी मुख्य धाम वीरपुरा जयसमंद में करने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि महंत अनिल कुमार ने संगठन में सदस्यता अभियान एवं गदीपतियो को संगठन के साथ जोड़ने पर, संरक्षक महंत कचरूलाल पटेल ने संगठन में एक जुटता बनाए रखने, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह ने संप्रदाय के संविधान एवं नियमो के पालन करने सभी को एक जाजम एक वेशभूषा में रहने के एवं किसी भी बात को रखने हेतु जाजम पर उपस्थित होकर जाजम की मर्यादा में रहकर अपने विचार रखने के निर्देश दिए। महामंत्री महंत गोपालदास ने कल्लाजी के सभी मंदिरों पर अपने अपने स्तर पर गौ शाला समितियों का निर्माण एवं प्याऊ की व्यवस्थाओं का निर्माण करने पर जोर दिया।
प्रवक्ता महंत अशोक परिहार ने पूर्व में बनाई गई कौर कमेटी एवं संविधान के पालन करने का अनुमोदन करने पर, कोषाध्यक्ष महन्त नारायण दास ने संगठन में कोष एकत्रित एवं उसके आय व्यय के बारे में विस्तृत जानकारी दी, उपाध्यक्ष महन्त भरतलाल ने बेणेश्वर धाम में गौ शाला निर्माण हेतु प्रयास पर, प्रदेशाध्यक्ष महंत चेतन्य रावल ने संगठन में कार्य समिति को मजबूती से कार्य करने एवं संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया, महंत जितेंद्र दास ने सम्प्रदाय में जो किसी पद या गादीपति नही हो ऐसे व्यक्ति जो लोगो को भ्रमित करते हैं उन्हें संप्रदाय में सम्मलित नही करने एवं उनसे दूर रहने पर जोर दिया, महंत तुलसीदास ने कल्लाजी संप्रदाय से जुड़े हुए गादीपतियो को किसी अन्य संप्रदाय में नही जुड़ने के निर्देश दिए। बैठक में
महंत मनोज रावल देवसोमनाथ, महंत तेजसिंह चौहान बिछीवाड़ा, महंत हरिशचंद्र सिंह बांसिया, महंत करण सिंह झाला भाणासिंबल, महंत राजेंद्र कलाल, महंत जितेन्द्र सिंह रायकी, महंत करण सिंह राणावत करावाड़ा, महंत दलपत सिंह डूंगरपुर, महंत मनोहरसिंह गड़ा वेजनिया,महंत विजय सिंह ओडवाडिया, महंत मदन सिंह बिछीवाड़ा, महन्त वजा भाई सागवाड़ा, महंत धना भाई सूरज गांव, महंत उमेश त्रिवेदी गामड़ी,महंत विनोद बंजारा आसपुर सहित बड़ी संख्या में गदीपति उपस्थित हुए एवं अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन प्रवक्ता महंत अशोक परिहार ने किया। आभार महंत शांतिलाल ने व्यक्त किया ।