भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय में विधानसभा समन्वय समिति व चुनाव प्रबंध समिति की बैठक हुई
सागवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय में गुरुवार को विधानसभा समन्वय समिति, विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति, मंडल व जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए प्रचार- प्रसार की रणनीति तैयार कर विभिन्न मंडलों में बैठकें और सभाओं को लेकर ठोस कार्य योजना तैयार की। दिल्ली से आए प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाटीदार, भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल डेचा, विधानसभा विस्तारक लालूराम पटेल ने विधानसभा के सभी बूथों पर प्रचार की रूपरेखा बताते हुए प्रबंध समिति के सदस्यों व समन्वयकों को साथ मे लेकर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुटने का आव्हान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली से आए प्रभारी शर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने-अपने बूथों पर अपना काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले एक महीने तक केवल चुनाव ही ध्यान में रखकर जी- जान से पार्टी के लिए कम करें। हमारा काम हमारे बूथ को जिताना है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। शर्मा ने कहा कि यहां 258 बूथ हैं, आप अपने बूथ की जिम्मेदारी ले ले हम चुनाव जीत जाएंगे। केंद्र सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है मेरा टारगेट मुझ पर है। सातों मंडलों और वहां के शक्ति केंद्रों पर मैं स्वयं जाऊंगा। हमे जो काम मिलता हैं, उसे ईमानदारी के साथ पूरा करें। सांसद कटारा ने किसी की बातों प्रलोभनों में आए बगैर पार्टी के हित मे कार्य करने को कहा। पूर्व विधायक अनीता कटारा ने कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं और जनता ने भाजपा को जीताने का मन बना लिया है।
विधानसभा संयोजक ताजेंग पाटीदार ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन पाड़वा मंडल अध्यक्ष भारतेंदु व्यास ने किया और आभार प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने जताया। इस अवसर पर हेमंत दादा पाठक, हरिश्चंद्र सोमपुरा, बूथ प्रबंधन प्रमुख प्रताप बलाई, अनिल पुरोहित, नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, पवित्रा जोशी, देवीलाल दाढ़ी, मोहनलाल भट्ट, विधि- प्रशासनिक प्रमुख चंद्रशेखर शुक्ला, ग्रामीण मंडल संयोजक प्रदीप गामोट, प्रचार प्रसार प्रमुख नयन कटारा, मोहनलाल पंड्या, महेश शुक्ला, अशोक रावल, दिलीप जोशी, पुष्पेंद्र चौबीसा, यशवंत गवारिया, पार्षद मनोज कंसारा, आईटी सेल प्रमुख कुतुबुद्दीन कोठी, कोष प्रमुख नरेंद्र गोवाड़िया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के दलीचंद बुनकर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रमुख जावेद इरफान, युवा प्रकोष्ठ के दशरथ खटीक, पवन कुमार जैन, नानालाल दर्जी, बालकृष्ण पटेल, विकास उपाध्याय, लोकेश ननोमा, कल्याण सिंह, भारत सिंह, भरतलाल पाटीदार समेत विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।