विकास की गंगा के लिए कांग्रेस को चुने-धारीवाल
स्वायत्त शासन मंत्री ने ली सागवाडा में चुनावी सभा
लगादी करोड़ो के विकास बजट की झड़ियाँ
डूँगरपुर। राज्य के स्वायत्त शासन व नगरीय विकास मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने कहा है कि अपने शहर को विकासोन्मुख देखना चाहते हैं तो कांग्रेस को चुन कर सागवाडा नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाएं।
धारीवाल आज 26 जनवरी को कोटा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद हेलीकॉप्टर से सीधे सागवाडा के महिपाल विद्यालय खेल मैदान पहुंचे जहां नगर पालिका चुनावो को लेकर आयोजित सभा को सम्बोधित करते कहा कि नगरीय विकास का करोड़ो का बजट आपकी पालिका को दिया जाएगा।
जिन लोगो को अपने मकान का मालिकाना हक नही मिल रहा उन्हें पट्टे जारी किए जाएंगे।
धारीवाल ने कहा कि नगर के कचरा घाटी पर कचरा निस्तारण प्लांट लगा आस-पास रहने वालों को प्रदूषण मुक्त स्वस्थ रखा जाएगा यही नही शहर में 30 करोड़ की लागत से डामर व सीसी सड़के बनाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सागवाडा के चारो तालाबो के सौन्दर्यकरण को लेकर ऐसी योजना तैयार की जाएगी जिससे आपका शहर भी पर्यटन मानचित्र पर उभरे ओर पर्यटक यहां भी आएं।
उन्होंने कहा कि नगर में पेयजल योजना को लेकर प्रतिदिन 60 लाख लीटर पानी का उत्पादन किया जाएगा जिससे हर व्यक्ति को प्रतिदिन 5 घण्टे पानी उपलब्ध हो।
धारीवाल ने कहा कि नगर का सिवरेजो का पानी खेतो में जाने से किसान भाइयों की फसल खराब हो जाती है जिसके लिए भी योजना तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल मे सागवाडा बसा हुआ है वागड़ की जनता से उन्हें बेहद लगाव है जिसका पूरा फायदा जनता को मिलेगा।
सभा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने कहा कि भाजपा के पिछले 10 वर्षों के बोर्ड के दौरान जो कारनामे हुए वो किसी से छिपे नही। तालाबो की पाल का घटिया निर्माण, अपने मकानों की मंजूरियों के लिए चक्कर कटवा कर अवैध वसूली, नेहरू शॉपिंग काम्प्लेक्स में बनी दुकानों के ऊपर बन रही दुकानों के लिए अवैध वसूली कर बेरोजगार लोगो से कुठाराघात किया गया।
खोड़निया ने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर बेरोजगारों को सरकारी दरों पर दुकानों का आवंटन किया जाएगा तथा नगर में बेहतरीन विकास होगा।
नगर पालिका के अध्यक्ष के उम्मीदवार नरेंद्र खोड़निया ने कहा कि वें जनता के हितों का ध्यान रख शहर का बेहतरीन विकास कराएंगे।
यही नही जो जनता को सोंच है उसी अनुसार शहर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।
बागीदौरा विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है वही किया है आपने पिछले भाजपा के बोर्डो को देखा है अब एक मौका कांग्रेस को भी दें अगर आप अपने शहर का विकास चाहते है तो निर्णय आपके हाथ मे है 28 जनवरी को हो रहे मतदान दिवस पर अपनी सरकार को चुने।
डूँगरपुर विधायक व यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा ने कहा कि युवा एकजुट होकर कांग्रेस को चुने अगर विकास में कमी रहे तो उनसे कभी भी शिकायत कर सकते है।
सभा मे आसपुर के पूर्व विधायक राइया मीणा, लालशंकर घाटियां, निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बन्धु पाठक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश रोत, पूर्व पालिका अध्यक्ष पवन कुमार गोवाड़िया, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंघवी, ध्यानीलाल कंसारा, पूर्व पार्षद किशोर भावसार, ललित पंचाल ने भी सम्बोधित कर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
सभा मे 35 वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशियों ने अतिथियों का स्वागत कर विकास की प्रमुख रूप से उठाया।
संचालन यूथ कांग्रेस के ब्लॉक कॉर्डिनेटर अतुल सारगिया ने किया।