भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षैत्र सागवाडा के मंडल अध्यक्षो,मंडल महामंत्रियों ,मंडल प्रभारियों और जिला पदाधिकारियो की अहम बैठक गौरेश्वर महादेव में सामुदायिक भवन में जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या के मुख्य आतिथ्य में और सागवाडा विधानसभा के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार की अध्यक्षता में एवं जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल पंड्या के विशिष्ठ आथित्य में आहूत की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने संगठन सरंचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी,बूथ इकाई को मजबूत करने और बूथ इकाई का भौतिक सत्यापन कर पन्ना प्रमुख बनाने की बात कही और प्रदेश संगठन की गाइडलाइन के अनुसार आने वाले कार्यक्रमो को मंडल स्तर पर अच्छे तरीके से करने की बात कही,जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल पंड्या ने संगठन की रीति नीति से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया और आने वाले संगठन के कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दी,इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश फलोजिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपना वक्तव्य दिया।
,वक्ता के रूप में जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कांतिलाल डामोर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू भाई शेख और मंडल प्रभारी जोरावर सिंह रायक़ी ने अपना उध्बोधन प्रस्तुत किया,स्वागत उध्बोधन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नटवरलाल मोड़ पटेल ने दिया।
,संचालन जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार ने किया और आभार गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी ने प्रस्तुत किया,इस अवसर पर सागवाडा पंचायत समिति के प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा,गलियाकोट उप प्रधान कमला डेन्डोर, जिला मंत्री प्रताप बलाई,नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ,चितरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल दाढ़ी,गौरेश्वर मंडल अध्यक्ष माणकलाल डेन्डोर,चितरी मंडल प्रभारी अनिल मिश्रा, गौरेश्वर मंडल प्रभारी मनोहर लबाना,उत्तर मंडल प्रभारी शिव सिंह सिसोदिया, नगर महामंत्री मांगीलाल डामोर, मनोज कंसारा,सिद्धनाथ मंडल महामंत्री पवन जैन,लोकेश ननोमा,धीरज सिंह राजावत,चितरी मंडल महामंत्री राजभद्र सिंह चौहान,नरेश पाटीदार,मणिलाल देवतरा,उत्तर मंडल महामंत्री प्रेमचंद डामोर,विजेंद्र भट्ट,गौरेश्वर मंडल महामंत्री मोहनलाल भट्ट,चंपालाल ताबियार,दिनेश पाटीदार और ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रदीप गामोट,दलीचंद बुनकर,चंद्रवीर सिंह चौहान सहित भाजपा के कई पदाधिकारियो ने उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया।