मार्ग को गंगाजल से धोना भाजपा की ओछी राजनीति की पराकाष्ठा-भगोरा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने लिया भाजपा को आड़े-हाथों
डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वैष्णोदेवी यात्रा के बाद भाजपा द्वारा मार्ग को गंगाजल से धोने पर अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व डूंगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने इसे भाजपा की औछी राजनीति करार दिया है।
उन्होंने भाजपा की कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के उपरांत कटड़ा के मुख्य स्थानों पर गंगाजल का छिड़काव करने पर कहा कि भाजपा को चुनाव याद आने लगे है इसलिए इस प्रकार की नोटंकी की जा रही है। पूर्व सांसद भगोरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह भी भूल गए कि गंगाजल कितना पवित्र है ओर जूते-चप्पल पहनकर गंगाजल का छिड़काव नही किया जाता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद कटड़ा में सिर्फ माता के दर्शनों के लिए आए थे, जहां उन्होंने राजनीति से जुड़ी कोई भी बात नहीं की, कटड़ा में गंगाजल छिड़काव के बाद भाजपा की दोगली राजनीति समझ में आती है।
पूर्व सांसद भगोरा ने कहा कि भाजपा नेता हेलिकॉप्टर से दर्शन के लिए आते हैं वीआईपी बनकर जाते है। लेकिन राहुल गांधी ने माता के दर्शन पैदल चलकर किए, यही बात भाजपा को चुभ गई।