भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ने दिया इस्तीफ़ा
डूंगरपुर। सागवाड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ने आज पारिवारिक कारणों के चलते अपने पद से त्यागपत्र जिलाध्यक्ष प्रभु पण्ड्या को भिजवा दिया।
जिलाध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में श्री भट्ट ने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों के अनुकूल होने पे वें सक्रिय रूप से पार्टी का कार्य करेंगे।
ज्ञात रहे कि भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट भाजपा के तेज-तर्रार नेताओ मेसे है ओर हमेशा आमजन की हक के लिए आवाज़ बनकर उभरे है।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष कार्यकाल मे पूरा सपोर्ट करने वाले मेरे मंडल के सभी ऊर्जावान पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता बंधु,वरिष्ठ नेता गण, जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या,प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिला संगठन प्रभारी जिनेन्द्र शास्त्री,सत्यनारायण सोनी,नारायणलाल दर्जी,बदामीलाल मेहता,पंकज शाह,नीरज पंचाल, मांगीलाल डामोर ,नानालाल दर्जी,कुतुबुद्दीन कोठी,भूपेश पंवार,हरीश सोमपुरा,मंगलेश वाडेल,चंद्रशेखर शुक्ला और खासकर मुझे अध्यक्ष बनाने वाले हरीश पाटीदार एवं अशोक पटेल का आभार व्यक्त करते है।