भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चो के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार श्रीमाल ने सागवाड़ा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट की अनुशंषा पर विजय पंचाल को सागवाड़ा ओबीसी मोर्चो के नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है एवं दिशानिर्देश देते हुए जल्द ही नगर ओबीसी मोर्चो की कार्यकारिणी का विस्तार करने का अनुरोध किया है।
प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के कारण हो रहे विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक और रीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं डूंगरपुर युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष कल्पेश भारती के आह्वान पर सागवाड़ा क्षेत्र के संयुक्त रूप से युवा मोर्चा द्वारा दिनांक - 4/10/21 को उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा
अतः भाजपा के सभी वरिष्ट पदाधिकारी प्रधान ,उपप्रधान, भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी,सरपंच,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड पार्षद एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पधारे ।
दिनाँक--04 अक्टूबर 2021
समय - प्रात: 10 बजे
स्थान - गोल चोराया सागवाड़ा
निवेदक - भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दशरथ खटीक जिला उपाध्यक्ष गौतम जी पाटीदार प्रियंक भासरिया
नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सागवाड़ा । महेंद्र सिंह जी उत्तर मंडल अध्यक्ष विकास जी उपाध्याय सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष चिराग मेहता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यश सुतार चित्र मंडल अध्यक्ष किरीट जी गोरेश्वर मंडल अध्यक्ष
पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा बनकोड़ा में शोकाकुल परिवार से मिले,दी सांत्वना
डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने रविवार को बनकोड़ा के जाने-माने व्यापारी रमणलाल जी जड़िया की धर्म पत्नी श्रीमती मनु देवीजी जड़िया के देवलोगमन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी।
इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान आसपुर मुकेश कलाल,सोनिया गांधी ब्रिगेड जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल,वरिष्ठ नेता गजेंद्र मालवी,कांग्रेस प्रवक्ता व जिला खाद्य सुरक्षा व सतर्कता समिति सदस्य सुखदेव यादव,चेतनलाल शाह,विनोद भामावत,राजेंद्र मालवी,दिवाकर कोठारी,मनीष कोठारी,किरण जेन,विनोद परमार,अमृतलाल परमार,निर्मल मीणा, गटू मीणा,स्वर्गीय मनु देवी के सुपुत्र उमेश श्रीमाल व कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश श्रीमाल एवं विनोद श्रीमाल सहित परिजन कुणाल,मेहुल,आलोक श्रीमाल आदि मौजूद थे।