भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया का डूँगरपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया का डूंगरपुर पहुंचने पर भाजपा नगर मण्डल ओर नगर परिषद द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का रैली का काफिला मोतली मोड़ से स्वागत कार्यक्रम से होते हुए 2 बजे रेन बसेरा पहुंचा, जहाँ पर नगर मंडल के सभी नगर कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण कर उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया।
इसके बाद नगर मण्डल सदस्य लक्ष्मी जैन, भावना राव, काजल कलासुआ, कंचन सुथार, पिंकी अग्रवाल द्वारा मंच पर तिलक लगाकर गुड़ से मुंह मीठा कराकर स्वागत कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद बांसवाड़ा- डूँगरपुर सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा, नयन कटारा, युवा नेता राजेश पाटीदार(चीख़ली), नगर अध्यक्ष दिलीप जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील चौबीसा, पूरणमल दावड़ा,मुकेश नागदा, मनोहर पटेल, अनूप चौबीसा, पूर्व महामंत्री भूपेंद्र पालीवाल, लवलेश कलाल, नगर महामंत्री नयन सुथार, पुष्कर चौबीसा, अनुराग कटारा, राजू पत्थर वाला, जनक कंसारा, नरेंद्र आर्य, नरेश पाटीदार, हितेश पाटीदार व नगर कार्यकरणी द्वारा पुनिया को 21किलो की माला पहनाकर ओर कमल के फूल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इसी क्रम में नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन, पार्षद हीना जोशी, राजीव चौबीसा, अशोक चौबीसा, सूर्यवीर सिंह, बाबुलाल श्रीमाल, इंदिरा जैन, मोहनलाल जैन, भारत जोशी, नरेश यादव, बृजेश सोमपुरा द्वारा भी 21 किलो की माला ओर प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात खुले 4 पहिया वाहन में पुनिया जी की विशाल रैली वहाँ से ऑडिटोरियम के लिए आगे बढ़ी।