कबीर कोहिनूर सम्मान - 2023 - नई दिल्ली में दिनांक 5 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिवराम मोची को सम्मानित किया जाऐगा।
उक्त सम्मान सत्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बडीखाटू नागोर, राजस्थान एवं सत्गुरु कबीर समाधि स्थल मगहर, संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में सम्पूर्ण भारत से विभिन्न कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टकार्य करने वाले 100 असाधारण व्यक्तित्त्वों का चयन कर उन्हे कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
यह कार्यक्रम भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महाराज के सानिध्य में डॉ अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र जनपथ रोड नई दिल्ली में आयोजित होगा। (पूर्व सांसद भारत सरकार)
शिवराम मोची वर्तमान में प्राध्यापक के रूप मे रा उ मा.वि नन्दौड सागवाडा जिला डूंगरपुर राजस्थान में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। संस्था प्रधान नानुलाल बुनकर ने बताया कि श्री शिवराम मोची को यह सम्मान साहित्य/लेखन के अतिरिक्त शिक्षा सेवा, पर्यावरणा संरक्षण एवं समाज में बालिका शिक्षा जन चेतना, चेरिटी कार्यों तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों में विशेष योगदान हेतु प्रदान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शिवराम मोची सागवाडा नगर के विभिन्न समाज सेवी संगठनो - भारत विकास परिषद, श्री मद् भाग्वत सत्संग समिति रामद्वारा समिति, गौ रक्षा समिति सहित समाज में भी लम्बे समय से विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला स्तरपर श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जा चुका है।