कांग्रेस की दांडी यात्रा का भव्य स्वागत रतनपुर बॉर्डर पर 15 अप्रेल को होगा
मुख्यमंत्री गहलोत व पीसीसी चीफ डोटासरा सहित वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत
जिले के कांग्रेसजनों ने रतनपुर बॉर्डर पहुँचकर तैयारियो को दिया अंतिमरूप
ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी दांडी यात्रा ने-भगोरा
डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सेवादल कांग्रेस द्वारा गुजरात से दिल्ली राजघाट तक निकाली जा रही दांडी यात्रा के 15 अप्रेल को राजस्थान प्रवेश पर रतनपुर बॉर्डर सीमा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया की अध्यक्षता में आहूत हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने दाड़ी यात्रा के स्वागत व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित वरिष्ठ नेताओं के आगमन की व्यवस्थाओ को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
अपने सम्बोधन में हरियाणा राज्य पीआरओ व डूँगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि दांडी यात्रा के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर अंग्रेजी सत्ता के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी थी दांडी मार्च को नमक मार्च या दांडी सत्याग्रह के रूप में भी इतिहास में जगह मिली है जो आज भी सभी के लिए प्रेरणापुंज है।
बैठक में सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ताओ को रतनपुर लाने की जिम्मेदारी दी गई और पदाधिकारीओ से आह्वान किया गया कि लगभग हर बूथ से कांग्रेसजन कार्यक्रम में पहुचे ऐसी व्यवस्था हो जिससे पार्टी की रीतिनीति आमजन तक बूथ के माध्यम से पहुच सके।बैठक के बाद सभी कांग्रेसजन रतनपुर बॉर्डर पहुचे ओर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और लगभग सभी तैयारियो को अंतिमरूप दिया।
बैठक में हरियाणा राज्य पीआरओ व डूँगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा,जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया,पूर्व राज्यमंत्री असरार एहमद,पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी,सुरेंद्र बामणिया,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पण्डया,पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार,सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया,प्रधान कांता देवी कोटेड, पूर्व प्रधान मंजुला रोत,महेंद्र बरजोड, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की विधि कोर्डिनेटर एडवोकेट श्रीमती निमिषा भगोरा,बसन्ती बागड़िया,ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह चौहान,देवीलाल फ्लोत,महेंद्र पाटीदार, भरत नागदा,प्रकाश पाटीदार,शार्दूल चौबीसा,मनोहर सिंह, वलभराम पाटीदार,रतनलाल पाटीदार,कन्हैयालाल पटेल,महेंद्र भगोरा,जगदीश चन्द्र पण्डया,दीनबंधु परमार,सुरमाल परमार,गजेन्द्र खरोड़िया,नागेन्द्र सिंह,सेवादल जिलाध्यक्ष गोत्तमलाल पण्डया, गौरव यादव,राकेश रोत,पुष्पेंद्र सिंह,गौत्तम बरगोड़,मस्तुक मलिक,अरविंद यादव,रमेश सुथार,रविशंकर पाटीदार,अब्दुल रहमान,साजिद हुसैन,बलवंत सिंह,नागेंद्र सिंह,अतुल सारगीया प्रकाश मेहता,धीरज मेहता,केवलराम कोटेड, पुरुषोत्तम पाटीदार, द्वितीया कटारा,मानव गुप्ता,जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव यादव,कपिल सुथार,देवीलाल अहारी,कांतिलाल, बाबूलाल, देवीलाल, ईश्वर लबाना,जवाहर,राजेश,हरीश मनात,मणिलाल जोशी,कचरू पाटीदार, रोहित,बसंतलाल खराड़ी,लक्ष्मण खराड़ी,रामलाल बरंडा,रमेश चन्द्र, गांधी दर्शन सेवा समिति संयोजकरूपचंद भगोरा, किशोर पाटीदार, अशोक कटारा, राहुल कटारा,मोहम्मद अनीस,हुमेरा बानो, अशोक अहारी,रोहित कलासुआ, रसिकलाल, राजू,लीलाराम,जीवराज,ईश्वरलाल, राजेश पंडोर,शैलेश डामोर,नानूराम दर्जी,ईश्वर कोटेड,सुखलाल मनात,रामचन्द्र आदि मौजूद थे।