भारतीय ट्राइबल पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई।
सागवाड़ा. भारतीय ट्राईबल पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वेलाराम घोघरा की अध्यक्षता में बुधवार को डूंगरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।
बैठक में 2023 के चुनाव को लेकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने युवाओं को संगठित करने के लिए डॉक्टर देव विजय डामोर को प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत किया। डूंगरपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए विनोद भाई मकवाना के मनोनयन सहित बिटीपी विधायकों को पार्टी के निर्देश/ आदेश की पालना नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव बसंत गरासिया, प्रदेश सचिव मोहन डेण्डोर, पवन चरपोटा, दिनेश अहारी, कोषाध्यक्ष रणछोड़ ताबियाड, प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र कटारा, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष देवचंद मावी, राजसमंद जिला अध्यक्ष रोशन लाल सोनगरा,जिला मीडिया प्रभारी निशांत डेण्डोर व पार्वती घोगरा सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।