आनेवाली पीढियां सागवाड़ा के विकास को याद रखेंगी- मालवीया
- शहर में 65 लाख के कार्यों का लोकार्पण, 4 करोड़ की लागत से 11 सड़कें भी बनेंगी
सागवाड़ा। नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने का एक वर्ष पूरा होने पर शहर में रविवार को 65 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया। 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 सड़कों के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। साथ ही गौशाला में 25 लाख की लागत से बनने वाले टीनशैड का भूमि पूजन हुआ। इसके बाद नेहरू बाजार के पास आम सभा हुई। मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालविया थे। अध्यक्षता डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री दिनेश खोडनिया, उपाध्यक्ष राजुमामा शेख, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, चंद्रशेखर सघवी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, असरार अहमद, महेंद्र बरजोड़, बंधु पाठक, भरत नागदा, उपाध्यक्ष राजुमामा शेख, रतनलाल पाटीदार थे। समारोह को संबोधित करते हुएकेबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने कहा कि सागवाड़ा शहर में एक साल में ही विकास के बेहतरीन काम हुए है। अभी चार साल बाकी है। प्रजातंत्र में समय का महत्व है। वागड़ के विकास के लिए स्वीकृतियां मिल रही है। सागवाड़ा के विकास को आनेवाली पीढियां याद रखेंगी। मालवीया ने कहा कि एक साल में भीखा भाई नहर के काम को पूरा कर लिया जाएगा। राज्य के बजट में वागड़ के लिए नई घोषणाएं होंगी।
डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेहतरीन कार्य किया है। कोरोना काल में बेहतरीन प्रबंधन कर लोगों को राहत दी है। युवक कांग्रेस को मुख्यमंत्री गहलोत के कामों को जनजन तक पहुंचाना होगा। संचालन ललित पंचाल ने किया एवं आभार पार्षद इन्द्रजीत मकवाना ने जताया इस मोके पर उपखंड अधिकारी राजीव द्विवेदी, पुलिस उप अधीक्षक नरपत सिंह, तहसीलदार मयूर शर्मा, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल, जईएन लोकेश पाटीदार, सहायक अभियंता शिल्पा पाटीदार, थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी, पार्षद अशोक रोत, विमल कलासुआ, वंदना शाह, भारत जोशी, फारुख लखारा, बाबूलाल मलिवाड, किशोर भावसार, लादू गवारिया, विशाल यादव सहित कई पार्षद व शहरवासी मौजूद रहे |
एक साल में ही 6 करोड़ 92 लाख के काम- पालिकाध्यक्ष खोडनिया
समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने कहा कि शहर में एक साल में नवाचार किये। सभी के सहयोग से एक साल में बेहतरीन कार्य हुए। पालिकाध्यक्ष ने कहां कि एक दिन में ही 9 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। खोडनिया ने कहा कि पिछले एक साल में ही 6 करोड़ 92 लाख के काम किये गए। 3 करोड़ की राजस्व आय प्राप्त की। चुनाव में जो वादे किये उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियो से भी शहर के विकास के सहयोग की अपेक्षा की है |
580 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति- खोडनिया
पूर्व राज्यमंत्री दिनेश खोडनिया ने कहा कि सागवाड़़ा में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद क्षेत्र में 580 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में पेयजल के लिए शहर सहित 27 गांवों के लिए 427 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। साथ ही शहर के तालाबों और सीवरेज के लिए 110 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। राज्य का बजट आने वाला है, उसमें भी शहर के लिए घोषणाएं होनी है। खोडनिया ने कहा कि शहर और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रहेगी। शहर में एक साल में शानदार काम हुए है। आनेवाले दिनों में सागवाड़ा का कायाकल्प होगा।
इन कार्यों का लोकार्पण हुआ
- 20 लाख की लागत से बने चार बस शेल्टर का किया लोकार्पण। पुनर्वास कालोनी, मडकोला, बांसवाड़ा मार्ग और आसपुर मार्ग पर बने चार आधुनिक बस शेल्टर का किया लोकार्पण हुआ।
- 20 लाख की लागत से नेहरू बाजार में स्वतंत्रता दांडी यात्रा के प्रतीक को बनाया गया है। साथ ही आजादी की जंग में वागड़ के स्वतंत्रता सेनानी गौरीशंकर उपाध्याय , भोगिलाल पण्ड्या, शहीद नानाभाई खाट व वीर काली बाई की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।
- 7 लाख की लागत से नगर की एतिहासिक धरोहर टाउन हॉल का जीर्णोद्धार किया गया है। टाउन हाल का एलिवेशन और फर्निशिंग का काम किया गया है। यहां फर्श, सिलिंग के साथ चारों दिवारों को निखारा गया है। इसके हेरिटेज लुक को बरकरार रखा गया है।
- 10 लाख की लागत से नई सब्ज़ी मंडी का निर्माण किया गया। मांडवी चौक स्थित सब्जी मंडी का नवीनीकरण के कार्य का लोकार्पण किया गया। जर्जर हो रही सब्जी मंडी को नया स्वरूप दिया गया है। यहा टीन शेड और इंटरलॉकिंग का कार्य कर इसके स्वरूप को निखारा गया है।
-25 लाख से गौशाला में बनेगा टीनशैड का भूमि पूजन किया गया।
माणकपुरा स्थित श्रीश्री उत्तम गौशाला में गायों के लिए टीनशैड बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। अतिथियों ने गौग्रास कराकर टीनशैड के कार्य का भूमि पूजन किया गया।
4 करोड़ की लागत से बनेंगी शहर की 11 सड़कों
- 10 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सागवाड़ा शहर में बारिश के बाद टूटी सड़कों को मरम्मत करने के लिए मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2021-22 के तहत करीब 4 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत था। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य की शुरूआत रविवार से की गई। सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 11 सड़कों की मरम्मत का काम होगा। 4 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा। सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया ने बताया कि इन सड़को का काम सप्ताहभर में शुरू हो जाएगा।
शहर की इन 11 सड़को का होगा नवीनीकरण
- वार्ड नंबर 1 मे आसपुर मुख्य सड़क पर देवीलाल रोत के मकान से दिलीप रोत के मकान तक सीसी सड़क
- वार्ड नंबर 2 मे राजकीय प्राथमिक स्कूल से शब्बीर भाई बर्तनवाला के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण
- हरियाला तालालवड़ी से शमशान घाट तक सीसी सड़क
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय संपर्क सड़क और स्टाफ क्वाटर की डामर सड़क का नवीनीकरण
- वार्ड नंबर 2 मे आनंद भोई के मकान के पास से मनु भाई कोटेड के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण
- मंगलम विहार वाया स्वर्गीय श्री भीखाभाई भील के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण
- गामठवाड़ा से यादव बस्ती की 3 गलियो एंव पुराना स्प्रिंडल रोड तक सीसी सड़क और नाली निर्माण
- वार्ड नंबर 20 कूड़ारवाड़ा मे शशिकांत के मकान से अरविंद गांधी के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण
- वार्ड नंबर 9 मरियम आपा के मकान से मुख्तियार भाई के मकान तक एंव आशा घांची के मकान से मेन रोड तक सीसी सड़क और नाली निर्माण
- गैस गोदाम से कुड़ारवाड़ा मुख्य सड़क तक सीसी सड़क और नाली निर्माण