थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह सागवाड़ा
पीएम मोदी की सभा के दौरान हुए विवाद में डीएसपी विवेक सिंह और सीआई शैलेंद्र सिंह निलंबित
डेढ़ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम दौरे के समय हुए विवाद में उदयपुर पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह राव और सागवाड़ा थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह को पुलिस मुख्यालय ने निलंबित कर दिया हैं। दोनों को निलंबित करने के आदेश सोमवार को महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने जारी किया।
पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह और थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने घटना के बाद एक-दुसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए आइजी प्रफुल्ल कुमार को लिखित में शिकायत दी थी। इस सबंध में आईजी ने जांच के लिए एएसपी अंजना सुखवाल को निर्देश दिए थे। करीब डेढ़ माह तक चली जांच के दोनों अफसरों के दोषी मानते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। एएसपी ने वायरल विडियो और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ के आधार पर जांच पूरी की। इसी के आधार पर सोमवार को मुख्यालय ने निलम्बन आदेश जारी किए।
बता दे कि पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह अभय कमांड सेंटर उदयपुर की साइबर सेल में तैनात हैं, जबकि शैलेंद्र सिंह बतौर थानाधिकारी सागवाड़ा में कार्यरत हैं। शैलेंद्र सिंह घंटाघर थाना उदयपुर में थानाधिकारी रह चुके हैं। अब निलंबन के दौरान पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह का मुख्यालय पीएचक्यू और थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह का मुख्यालय पुलिस लाइन डूंगरपुर रहेगा।
क्या था मामला
1 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की मानगढ़ धाम में सभा थी। पीएम मोदी की मानगढ़ धाम में सभा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सा बांधा गया था। डीआइजी सिक्यूरिटी ने सभा के बाद डीएसपी राव को रस्सा जमा के निर्देश दिए थे। राव ने यह काम थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह को करने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। ऐसे में गुस्साए राव ने अपशब्द कह दिए। इस बाात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी।
थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह के निलंबन के बाद सागवाड़ा शहर में गली नुक्कड़ पर सर्दी का अलाव ताप ते हुए लोग शैलेंद्र सिंह थाना अधिकारी के निलंबन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि थाना अधिकारी शैलेंद्र सिंह को दोबारा सागवाड़ा थाने का कार्यभार सौंपा जाएगा। क्योंकि सागवाड़ा थाना अधिकारी के रूप में शैलेंद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान आपराधिक मामलों में कमी नजर आई है वही शहर में शांति व्यवस्था भी सुदृढ़ नजर आई है। ऐसे में नगर की जनता कहीं ना कहीं थानाधकारी शैलेंद्र सिंह को सागवाड़ा थाना अधिकारी के रूप में चाहती है।