श्री रामेश्वर भक्त मंडल का रामायण मनका 108 का 87वां पाठ एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

 

श्री रामेश्वर भक्त मंडल का रामायण मनका 108 का 87वां पाठ एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

सागवाड़ा। शनिवार शाम श्री रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री रामेश्वर भक्त मंडल द्वारा रामायण मनका 108 का 87वां पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दशरथ भोई के दीप मंत्रोच्चार और प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना से हुई। बाल सदस्य आयुष राठौड़ ने दीप प्रज्वलन किया। संतोष भोई ने गुरु वंदना, अशोक भोई ने गणेश वंदना तथा नयन भोई ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंडल परिवार का स्वागत जिज्ञांश भोई ने तिलक लगाकर किया। तत्पश्चात मुकेश भोई ने हनुमानजी का आव्हान कर पाठ आरंभ कराया।

रामायण मनका का पाठ चिराग भोई, हिमांशु भोई, प्रितम भोई, तमन्ना, भावना, प्रिंसी चौबीसा, ज्योति और पुष्पा ने रसमयी चौपाइयों के साथ किया। वहीं हनुमान चालीसा का पाठ मयंक भोई, भव्य भोई और विस्मय भोई ने किया।
भजन मंडली में प्रणय सोनी ने ढोलक की संगत दी जबकि कनिष्क चौबीसा, आयुष राठौड़ और जय भोई ने मंजिरों सहित अन्य वाद्य यंत्रों पर संगत की। भक्तिमय वातावरण में अजय भोई ने मीठे रस से भरयो राधा रानी लागे..., मुकेश भोई ने गोपाल मारे पालणियो झुले रे... तथा प्रितम भोई ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जैसे भजनों की प्रस्तुति दी

मंडल परिवार एवं उपस्थित रामभक्तों ने सामूहिक आरती उतारी। देर रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तजन भक्ति और रसमय संगीत पर झूम उठे। इसके बाद फल प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन अशोक भोई ने किया।इस अवसर पर भिखालाल भाटी, नरेश सेवक, रिंकु भोई, संतोषी, शोभा, रेखा, सुनिता, पिंकी सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post