SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    डीडवाना में दशहरे पर 71 फीट के रावण का दहन:2 अक्टूबर को दशहरा मेला मैदान में होगा आयोजन

    1 month ago

    डीडवाना जिला मुख्यालय पर विजयादशमी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार 2 अक्टूबर को दशहरा मेला मैदान में 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। स्थानीय कारीगर धर्मेंद्र वैष्णव द्वारा इस विशालकाय पुतले को तैयार किया जा रहा है। वैष्णव ने बताया कि पुतले का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुतले के चेहरे और शरीर के विभिन्न अंग तैयार किए जा चुके हैं। इस बार इसके निर्माण में अलग-अलग तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे यह पुतला पहले से अधिक आकर्षक और अनूठा नजर आएगा। सनातन धर्म सभा के देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। डीडवाना और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की उम्मीद है। दशहरे का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। परंपरागत रूप से हर साल रावण दहन किया जाता है और इस बार भी भव्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाटी ने भजन-गायक को कहा-अगला चुनाव लड़ना रविंद्र साथ मेंं:विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आशीर्वाद नहीं दिया, लेकिन मैं आपके साथ हूं
    Next Article
    सायगढ़ में 41 करोड़ का सिंचाई तंत्र:पार्वती नदी पर एनीकट की ऊंचाई बढ़ेगी, टेंडर प्रक्रिया शुरू

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment