SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    खबर का असर: नगरपालिका ने ध्वस्त किया अतिक्रमण, रास्ता हुआ मुक्त

    2 weeks ago

    डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में बुरहानी हार्डवेयर गोदाम के पीछे बस्ती और खेतों की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को नगरपालिका ने शुक्रवार को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

    गौरतलब है कि वार्ड नंबर 8 के नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि 80 फीट चौड़े इस मार्ग पर अवैध निर्माण कर दिया गया है, जिससे बस्ती में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नागरिकों की गुहार पर गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष गांधी ने मौके का मुआयना कर जांच करवाई और शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने नगरपालिका प्रशासन पर भरोसा जताते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एकलव्य भील सेवा संस्थान अध्यक्ष महिपाल आहारी ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण पर सख्त कदम उठाए। इस खबर को सागवाड़ा लाइव न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता के साथ उठाया था। कार्यवाही के दौरान निलेश अहारी (वार्ड 8 पार्षद पति), वासुदेव अहारी (नगर अध्यक्ष एसटी मोर्चा), सुखलाल अहारी, गुलाब अहारी, अशोक बामनिया, कालू लाल अहारी, मोहन अहारी, देवराम अहारी, अनिल अहारी, कन्हैया अहारी, लालेंग अहारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    Click here to Read more
    Prev Article
    सोना ₹1.15 लाख और चांदी ₹1.44 लाख के पार:सहारा 88 प्रॉपर्टी अडाणी ग्रुप को बेचेगा, अब मोबाइल नंबर की तरह गैस कनेक्शन भी पोर्ट होगा
    Next Article
    निर्दोष पुलिसकर्मियों को बहाल करने की उठी मांग, सर्व समाज ने सोपे ज्ञापन

    Related डूंगरपुर, बांसवाड़ा Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment