SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक:विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन; पुतला दहन से करने से रोका तो भड़के

    1 month ago

    कोटा में आज भाजपा सरकार के खिलाफ NSUI का जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी के खिलाफ NSUI के जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉमर्स कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सभी छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर देर रात तक थाने में बैठाए रखा। रात 9 बजे से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन की तैयारी की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन से पहले ही रोक लगा दी। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, युवा कांग्रेस समन्वयक अंकित पांचाल, जिला महासचिव मुकुल सोलंकी, छात्र नेता रिद्धम शर्मा और रोहित मेघवाल को गिरफ्तार कर जवाहर नगर थाने ले जाया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब कोटा दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आगमन प्रस्तावित था। गिरफ्तारी के बाद विशाल मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ दबा रही है और इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया। लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन जनता का अधिकार है वहीं, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राखी गौतम भी थाने पहुंचीं। NSUI पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना और प्रदर्शन जनता का अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। राजनीतिक रंग देने का प्रयास निंदनीय है गौतम ने राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम को अनुचित बताया और कहा कि शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक रंग देने का प्रयास निंदनीय है। इस दौरान यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जमानत के बाद सभी को रिहा किया NSUI अध्यक्ष उनके साथियों को रिहा नहीं करने पर राखी गौतम के नेतृत्व में जवाहर नगर थाने का घेराव करते कोटा दक्षिण के कार्यकर्ता, जिसमें पार्षद अनुराग गौतम, कपिल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी, जयेश श्रृंगी, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रेम लाहौरिया सहित सैकंडों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर रात ADM के समक्ष पेश किया ज़मानत के बाद सभी को रिहा किया गया
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीकानेर में एक साथ 200 जोड़ों की होगी शादी:पुष्करणा सावा की तारीख तय, फरवरी में होंगे फेरे; हर दो साल में होता है आयोजन
    Next Article
    सेना प्रमुख बोले-ऑपरेशन-सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए:आतंकियों के 9 ठिकाने नष्ट किए, भारत ने दुनिया को सबूत दिखाए

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment