SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    ट्रम्प को मांगने पर भी नोबेल पीस प्राइज नहीं मिला:वेनेजुएला में विपक्षी नेता मारिया मचाडो को अवॉर्ड; 20 साल से लोकतंत्र के लिए लड़ रहीं

    1 week ago

    वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए 20 साल लगातार संघर्ष किया है। नोबेल समिति ने कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, ऐसे समय में मारिया मचाडो जैसे लोगों की हिम्मत उम्मीद जगाती है। समिति ने कहा- लोकतंत्र ही स्थायी शांति की शर्त है। जब सत्ता हिंसा और डर के जरिए जनता को दबाने लगती है, तो ऐसे साहसी लोगों को सम्मान देना जरूरी हो जाता है। मचाडो ने सुमाते नामक संगठन की स्थापना की, जो लोकतंत्र की बेहतरी के लिए काम करता है। वे देश में मुफ्त और निष्पक्ष चुनावों की मांग करती रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बीते कई महीने से नोबेल की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन नोबेल कमेटी ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना। साहित्य के नोबेल से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लाइव लिंक से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोगा के युवक को रूस में जबरन युद्ध में धकेला:महिला ने फंसाया, ड्रोन अटैक में जबड़ा टूटा; यूट्यूब से ढूंढे एजेंट ने भेजा था
    Next Article
    दिल्ली में अफगान विदेश मंत्री का तालिबानी फरमान:प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार बैन, कांग्रेस बोली- हमारी धरती पर भेदभाव करने वाले वे कौन

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment