SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राजस्थानी वेशभुषा में रात तक डांडियों की खनक रही:उदयपुर में गरबा महोत्सव के अंतिम दिनों में उत्साह, बच्चों से बड़े मेवाड़ी पगड़ी में

    1 month ago

    नवरात्र के अंतिम दिनों में रात में गरबा महोत्सव के दौरान डांडियों की खनक के बीच माता की भक्ति में भक्त लीन है। अब समय समाप्ति की और होने से गरबा स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के कई कॉलोनियों, वाटिकाओं और मोहल्लों में गरबों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही नवरात्र के चलते शहर और जिले भर में कई आयोजन भी हो रहे है। शारदीय नवरात्रि पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की तरफ से टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मंगलवार की रात को तस्वीर ही अलग थी। वहां समाज के पुरुषों ने मेवाड़ की परंपरा को सजीव करते हुए पगड़ी पहनकर माता अंबे की आराधना की और गरबा खेला। इस अवसर पर 8 साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्गों तक सभी समाजजन परंपरागत वेशभूषा और पगड़ी धारण कर गरबा पांडाल पहुंचे। समाज के पुरुष धोती कुर्ता पगड़ी या कुर्ता पायजामा पगड़ी में नजर आए। गरबा की लय पर सभी ने जमकर डांडिया खेला। वहीं महिलाएं भी राजस्थानी परिधान और गरबा की विशेष पोशाक में सजी-धजी नजर आईं। पूरे पांडाल में मेवाड़ी संस्कृति और परंपरा की झलक देखते ही बन रही थी। आयोजन के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और समाजजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गरबा में लीन नजर आए। गुजराती समाज के भवन में गरबा का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश बी मेहता ने उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत का समाज की ओर से स्वागत किया। पूर्बिया कलाल समाज की ओर से हाथीपोल स्थित समाज के नोहरे में गरबा खेला जा रहा है। महिला ग्रुप की तरफ से पूजा, आरती, कन्या पूजन, प्रसाद का वितर​ण किया गया। पुरस्कार का वितरण किया गया। दाधीच महिला समाज की ओर से महर्षि दधीचि सेवा संस्थान में गत दिवस दधिमती माता के मंगल पाठ एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं पारंपरिक गरबा परिधान में शामिल हुई। इधर, जैन सोशल ग्रुप कुटुंब और महावीर नवयुवक मंडल के साझे में गरबा-2025 का आयोजन सरुपरिया गार्डन में हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिलाएं, युवा व बच्चे माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए। हिरामन टॉवर सोसायटी में गरबा महोत्सव का समापन हुआ। मालदास स्ट्रीट स्थित चपलोतों का चौक में लोगों ने जमकर गरबा खेला तो सुहालका (कलाल) महासभा की ओर से गरबा नाइट 2025 का आयोजन सुहालका भवन में किया गया। ज्वारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाब गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में मंगलवार को शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ ज्वारा विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि शोभायात्रा के आगे बेंड अपनी मधुर स्वरों के साथ माता के भजनों को गाते चल रहे थे महिलाएं अपने सिर पर ज्वारा लेकर चल रही थी। शोभायात्रा के आगे कालका मित्र मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते सफाई करते हुए चलते हुए आमजन को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। वात्सल्य महिला समिति ने किया कन्या पूजन वात्सल्य महिला समिति की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल एवं महामंत्री मंजू मूंदड़ा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा का निर्वहन करते हुए वात्सल्य महिला समिति द्वारा अष्टमी के दिन अशोक नगर स्थित गीता रामायण सेवा संघ पर 108 कन्याओं का भोजन कराकर कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से आई बालिकाओं का पद प्रसालन करने के बाद कंकु तिलक लगाकर भोजन कराकर आरती करके पूजा की गई। रात तक चली भजन संध्या वडालिया वाला घाटी सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। सरंक्षक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि देर रात तक चली भजन संध्या में गायिका आशा वैष्णव ने एक से बढ़कर एक भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। राडाजी बावजी का भव्य श्रंगार किया गया और सुबह 4 बजे भव्य महाआरती की गई। भक्ति संध्या में सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा नेता प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, विश्व हिंदू परिषद के रविकांत त्रिपाठी आदि शामिल हुए। मेनार में निकली रथयात्रा शारदीय नवरात्र पर मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मेनार में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी पर माता अम्बेरानी एवं कालिका माताजी की 49वीं वार्षिक रथयात्रा राजसी ठाट-बाट व शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। इत्र की खुशबू और गुलाब के फूलों से सजे रथ में माताजी की प्रतिमाओं को विराजित कर शोभायात्रा का शुभारंभ बंदूकों की सलामी और गगनभेदी जयकारों के बीच हुआ। ब्रह्मसागर की पाल स्थित मंदिर प्रांगण से रवाना हुई रथयात्रा ने नगर के मुख्य मार्गों नीम का चौक, जवाहरनगर, आमलिया बावजी, थंब चौक, स्कूल मार्ग, गणेश घाटी, निचली पोल, हैरी, विका मेहता चौक होते हुए लगभग पाँच घंटे तक नगर भ्रमण किया। इस दौरान नगर की गलियां मां अम्बे, कालिका माता की जय के उद्घोषों से गूंज उठीं। रथयात्रा में मेवाड़ की परंपरागत वेशभूषा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुरुष धोती-कुर्ता और महिलाएं लाल चुनर ओढ़े शामिल हुईं। रथयात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में पंडित मांगीलाल आमेटा व जमनाशंकर चौबीसा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक हवन हुआ। यजमानों द्वारा आहुतियां अर्पित की गईं और पूर्णाहुति के साथ हवन संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से स्कूलों और हॉस्पिटलों का समय बदला:हॉस्पिटल में ओपीडी सुबह के बजाए 9 बजे से और स्कूल अब सुबह 10 बजे से शुरू होंगे
    Next Article
    जैसलमेर में बेमौसम बारिश से फसलें हुई बर्बाद:किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, 4 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment