SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    H-1B वीजा वाले वर्कर्स को अमेरिकी कंपनियों ने वापस बुलाया:माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, अमेजन ने कल तक लौटने को कहा; कई भारतीय कर्मचारी प्लेन से उतरे

    1 month ago

    अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। इस फैसले के बाद अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, फाइनेंशियल कंपनी जेपी मॉर्गन और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने विदेशी कर्मचारियों को तुरंत अमेरिका लौटने की सलाह दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 सितंबर को व्हाइट हाउस में इस ऑर्डर पर साइन किए, जिसमें H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) का सालाना सरचार्ज लगाया गया है। ये नए चार्ज 21 सिंतबर से लागू होंगे। H-1B वीजा के लिए पहले औसतन 5 लाख रुपए लगते थे। यह 3 साल के लिए मान्य होता था। इसे 3 साल के लिए रिन्यू किया जा सकता था। अब अमेरिका में H-1B वीजा के लिए 6 साल में 5.28 करोड़ लगेंगे, यानी खर्च करीब 50 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगा। 3 लाख भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा अमेरिकी सरकार हर साल लॉटरी से 85,000 H-1B वीजा जारी करती है, जिनका इस्तेमाल ज्यादातर टेक नौकरियों में होता है। सबसे ज्यादा भारतीय (72%) इसका इस्तेमाल करते हैं। अब वीजा फीस बढ़ने से 3 लाख से ज्यादा भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारियों को मैसेज रॉयटर्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को अपने कर्मचारियों को एक इंटरनल ईमेल भेजा, जिसमें H-1B और H-4 वीजा धारकों को तुरंत अमेरिका लौटने को कहा है। मेटा ने भी कर्मचारियों को ऐसा ही अलर्ट जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, 'H-1B वीजा धारक अगले कुछ समय तक अमेरिका में ही रहें। H-4 वीजा धारकों को भी यही सलाह है। हमारी सिफारिश है कि दोनों तरह के वीजा धारक 21 सितंबर की डेडलाइन से पहले यानी रविवार तक अमेरिका पहुंच जाएं।' जेपी मॉर्गन और अमेजन ने भी अलर्ट भेजा जेपी मॉर्गन ने भी अपने ग्लोबल कर्मचारियों को ऐसा ही अलर्ट जारी किया। कंपनी ने अपने H-1B और H-4 वीजा धारक कर्मचारियों को सतर्क रहने और अमेरिका में ही रहने की सलाह दी है। उधर, अमेजन ने भी अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे 21 सितंबर की रात 12 बजे ईस्टर्न डेलाइट टाइम यानी EDT (भारतीय समयानुसार सुबह 9:31 बजे) से पहले अमेरिका लौट आएं। अमेजन ने भारतीय और अन्य विदेशी कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल इंटरनेशनल ट्रैवल से बचें। फीस बढ़ने के बाद कई भारतीय प्लेन से उतरे इस खबर के बाद देश लौट रहे भारतीय यात्रियों में हड़कंप मच गया। सैन फ्रांसिस्को से भारत आ रही फ्लाइट में कई भारतीय यात्रियों ने बैठने के बाद ही विमान से उतरने की मांग कर दी। इसके अलावा दुबई से अमेरिका जा रही फ्लाइट में बैठे कई यात्री भी एयरपोर्ट पर ही उतर गए। उन्हें डर था कि वे समय पर अमेरिका नहीं पहुंच पाएंगे और नए नियम लागू होने के बाद दोबारा एंट्री मुश्किल होगी। वहीं, छुट्टियों या त्योहारों के लिए भारत आए कई भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स अब फंस गए हैं। ट्रम्प के ऐलान के तुरंत बाद भारत-अमेरिका फ्लाइट का किराया दोगुना हो गया। दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए एकतरफा टिकट जो 37 हजार रुपए में मिल रहा था, वह 70-80 हजार रुपए तक पहुंच गया। भारतीय प्रोफेशनल्स पर क्या असर पड़ेगा? H-1B वीजा का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय और अन्य देशों के टेक प्रोफेशनल्स करते हैं, जो अमेरिका में नौकरी के लिए जाते हैं। इस नए नियम से भारतीय कर्मचारियों पर बड़ा असर पड़ सकता है। कंपनियों को अब हर कर्मचारी के लिए भारी-भरकम फीस देनी होगी, जिससे उनकी लागत बढ़ेगी। साथ ही जो कर्मचारी अभी भारत या अन्य देशों में हैं, उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका लौटना होगा, वरना वे दाखिल नहीं हो पाएंगे। क्या है H-1B वीजा का नया नियम? राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को एक नया आदेश जारी किया, जिसमें H-1B वीजा पर भारी-भरकम फीस लगाने का फैसला किया गया। अब H-1B वीजा के लिए हर साल 1 लाख डॉलर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ये नियम 21 सितंबर 2025 की सुबह 12:01 बजे EDT से लागू हो रहा है। इसके बाद बिना ये फीस चुकाए H-1B वीजा धारक अमेरिका में दाखिल नहीं हो सकेंगे। अमेरिकी स्टेट और होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को निर्देश दिया गया है कि वे इस नियम का सख्ती से पालन करें। ये नियम कम से कम अगले 12 महीनों तक लागू रहेगा। क्या करें H-1B वीजा कर्मचारी? अगर आप H-1B या H-4 वीजा होल्डर्स हैं और अभी भारत या किसी अन्य देश में हैं, तो तुरंत अपनी कंपनी के HR डिपार्टमेंट से संपर्क करें। माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन और अमेजन जैसी कंपनियां अपने कर्मचारियों को सपोर्ट करने के लिए गाइडलाइंस जारी कर रही हैं। बेहतर होगा कि आप 21 सितंबर की डेडलाइन से पहले अमेरिका पहुंच जाएं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें। विदेशी कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां इस नए नियम से टेक और फाइनेंशियल सेक्टर में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कंपनियों को अब ये देखना होगा कि वे इस बढ़ी हुई फीस को कैसे मैनेज करती हैं और अपने कर्मचारियों को कैसे सपोर्ट करती हैं। फिलहाल, कर्मचारियों के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी कंपनी की सलाह मानें और जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाएं। कौन सी कंपनियां सबसे ज्यादा H-1B स्पॉन्सर करती हैं? भारत हर साल लाखों इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के ग्रेजुएट तैयार करता है, जो अमेरिका की टेक इंडस्ट्री में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंफोसिस, TCS, विप्रो, कॉग्निजेंट और HCL जैसी कंपनियां सबसे ज्यादा अपने कर्मचारियों को H-1B वीजा स्पॉन्सर करती हैं। कहा जाता है कि भारत अमेरिका को सामान से ज्यादा लोग यानी इंजीनियर, कोडर और छात्र एक्सपोर्ट करता है। अब फीस महंगी होने से भारतीय टैलेंट यूरोप, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट के देशों की ओर रुख करेगा। H-1B वीजा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: 6 साल का खर्च 50 गुना बढ़ा, 3 लाख भारतीयों पर असर अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस ऑर्डर पर साइन किए। नए चार्ज 21 सिंतबर से लागू होंगे। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    2025 स्कोडा ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस नवंबर मे लॉन्च होगी:लग्जरी सेडान में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा के साथ ADAS जैसे फीचर्स
    Next Article
    आईफोन-17 की बिक्री शुरू, मुंबई BKC स्टोर में झगड़े लोग:एपल स्टोर्स पर देर रात से लाइनें, सबसे पतले आईफोन की कीमत ₹1.20 लाख

    Related IT,Auto Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment