SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    हरियाणा के युवक की फ्रांस में हत्या:खून से लथपथ होने का वीडियो आया, इकलौता बेटा था; शव आने में एक माह लगेगा

    4 weeks ago

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के युवक की फ्रांस में हत्या कर दी गई। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 35 वर्षीय हरपाल सिंह हैरी खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद से पिहोवा के गांव सतौड़ा में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अभी उन्हें नहीं पता कि हरपाल के साथ क्या हुआ।हरपाल उर्फ हैरी 15 साल पहले काम की तलाश में फ्रांस के पेरिस गया था। उसके पास पुर्तगाल की नागरिकता भी है। वहां वह होटल में काम करता था। हरपाल के पिता बलबीर सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। उन्हीं के साथ हरपाल की पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। परिजनों का कहना है कि शव आने में करीब एक महीना लग सकता है। पहले फ्रांस पुलिस मामले की जांच करेगा। साथ ही एक भारतीय युवक के घायल होने की भी सूचना है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्या दिख रहा 27 सेकेंड की वीडियो में… परिजनों को दोस्त ने भेजा ये वीडियो हैरी के पिता बलबीर सिंह बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। उनके आस-पड़ोस के लोग बता रहे हैं कि 20 सितंबर को फ्रांस से हैरी के दोस्त ने ये 27 सेकेंड का वीडियो भेजा। इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। ऐसा लग रहा है कि धारदार हथियार घोंप कर हत्या की गई है। वीडियो किसी घर का है, जिसमें और भी लोग रहते होंगे। इकलौता बेटा था हरपाल, खुद दो बच्चों का पिता हरपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेहतर भविष्य के लिए उसने फ्रांस जाने की इच्छा जताई थी। किसान पिता ने संसाधन जुटाकर बेटे को विदेश भेजा। वह खूब मेहनती था और जमा पूंजी घर भिजवाता था। पड़ोसियों का कहना है कि हरपाल के पिता बलबीर के पास करीब 12 एकड़ जमीन है। हरपाल पिछले साल ही गांव आया था। इसके बाद वापस फ्रांस चला गया। सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह को पुर्तगाल की नागरिकता मिल गई थी। फ्रांस पुलिस कर रही जांच, शव आने में एक माह लगेगा परिजनों के मुताबिक अभी फ्रांस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक शव भारत नहीं लाया जा सकता। ऐसे में केस प्रॉपर्टी के तौर पर इसे प्रिजर्व किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। परिजनों की मांग है कि सरकार शव को जल्द से जल्द घर लाने में मदद करे, ताकि उसे अपने जमीन की मिट्टी नसीब हो सके। शोक जताने पहुंच रहे लोग, दोषियों को सजा की मांग जिस किसी को भी हरपाल के बारे में पता चल रहा है, वो उनके घर पहुंच रहा है। हरपाल के घर के सामने ही गली में भी लोग बैठे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि हरपाल बहुत मेहनती थी। घर-बार संभाल रहा था। बुजुर्ग मां-बाप को उम्मीद थी कि जल्द ही बेटा लौटेगा। पिता बलबीर सिंह हाथ जोड़कर बस यही कहते हैं-पता नहीं ये क्या हो गया। हमें तो कुछ पता नहीं है वहां क्या हुआ होगा। जिसने गलत काम किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कुरुक्षेत्र के युवाओं में यूरोप जाने का क्रेज ज्यादा कुरुक्षेत्र जिले खासकर पंजाबी बेल्ट पिहोवा में युवाओं में विदेश जाने का काफी क्रेज है। अमेरिका, कनाडा के अलावा यहां के युवा यूरोपियन देशों में काफी संख्या में गए हैं। यूरोप के फ्रांस, इटली, ब्रिटेन में काफी संख्या में पिहोवा के युवा है। खासकर लबाणा बिरादरी के युवा विदेश में ही जाना पसंद करते हैं।कुरुक्षेत्र में IELTS व PTE कोचिंग सेंटरों की संख्या अच्छी खासी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका बोला- रूसी तेल खरीद बंद करो, तभी होगी डील:मॉडिफाइड मक्के पर भारत रियायत देने को तैयार, डिफेंस खरीद भी बढ़ाएगा
    Next Article
    पानीपत के युवक का अमेरिका में अंतिम संस्कार:ट्रक एक्सीडेंट में जिंदा जला, मामा बोले-पुलिस ने शव के अवशेष सौंपे, कहा-खोलकर मत देखना

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment