SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    जयपुर में युवती को प्यार में फंसाकर रेप किया:धर्म-परिवर्तन के फेक कागज दिखाए, सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर फंसाया

    1 week ago

    जयपुर में प्यार के धोखे में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धर्म-परिवर्तन के फेक डॉक्युमेंट दिखाकर सहकर्मी ने उसे विश्वास दिलाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। भट्‌टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (भट्‌टाबस्ती) दीपक त्यागी कर रही हैं। पुलिस ने बताया- भट्‌टाबस्ती की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। उसके साथ जॉब करने वाले आरोपी सहकर्मी ने उसे सपने दिखाए। उसके साथ मिलकर बड़ी डील पर भी काम किया। साथ काम करने के दौरान आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों के अलग धर्म होने से शादी नहीं होने के लिए कहा। आरोपी ने खुद का धर्म बदलकर शादी करने के लिए कहा। धर्म-परिवर्तन के फेक डॉक्युमेंट तैयार कर उसको विश्वास दिलाने के लिए दिखाए। धर्म-परिवर्तन के डॉक्युमेंट दिखाने के साथ ही खुद का नाम भी बदलने के बारे में बताया। विश्वास में लेकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। शादी करने का वादा कर सहकर्मी ने उसके साथ रेप किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी के मना करने पर धोखे का पता चला। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यशोदा बेन अखिल भारतीय तेली महासभा के अधिवेशन में पहुंची:अखिल भारतीय तेली महासभा ने स्वागत किया, मंदाकिनी महादेव मंदिर से महिलाएं ने निकाली कलश यात्रा
    Next Article
    पूर्व CM को सुनाई 'शायरी':SP ऑफिस के बाहर बकरी वाली 'नारेबाजी'; दिल के आकार में 'ट्रैफिक लाइट'

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment