SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    केंद्रीय मंत्री के पीए बने अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन:कुर्सी संभालते ही कहा - भ्रष्टाचार व मिलावट पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाएंगे

    3 weeks ago

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन बन गए हैं, केवल घोषणा होना बाकी है। नामांकन जमा होने का समय 10 बजे से 11 बजे था। इस दौरान केवल सिंगल नामांकन जमा हुआ है। सुबह 11 बजे के बाद से ही नितिन सांगवान को चेयरमैन बनने की मिठाई खिलाना शुरू हो गया है। वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि देश की लीडरशिप में युवा आगे आएंगे। पहली बार सरस डेयरी में बीजेपी का मूल कार्यकर्ता चेयरमैन बना है। कुर्सी संभालते ही नितिन सांगवान ने कहा कि पूर्व में डेयरी की छवि सही नहीं रही। भ्रष्टाचार व मिलावट पर जीरो टोलरेंस पॉलिसी अपनाएंगे। दूध देने वाले किसान को प्रति माह 10 से 15 हजार रुपए की आय हो। इसे आगे बढ़ाएंगे। नए प्लांट की क्षमता 5 लाख लीटर है। उसे जल्दी लगाएंगे। नितिन सांगवान ने सोमवार सुबह 10 बजे वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के साथ जाकर नामांकन जमा कराया था। उसके बाद एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ। इस कारण नितिन का चेयरमैन बनना तय है, केवल घोषणा होना बाकी है। जो ठीक दोपहर 2 बजे हो जाएगी। 12 डायरेक्टर निर्विरोध बन चुके अलवर सरस डेयरी के सभी 12 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें चार महिला डायरेक्टर चुनी गई हैं। अब पहली बार सरस डेयरी की कमान आईआईटीयन नितिन सांगवान को मिल सकती है। असल में कुल 12 डायरेक्टर में से 4 डायरेक्टर खैरथल-तिजारा जिले से, दो डायरेक्टर कोटपूतली बहरोड़ व शेष 6 डायरेक्टर अलवर जिले से हैं। वन मंत्री बोले नितिन को ग्रास रूट पर काम करने का अनुभव वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि आईआईटियन डेयरी का चेयरमैन बना है। आगे सरस डेयरी नए आयाम को छूएगी। पद हमेशा चुनौतिपूर्ण होता है। पद पर बैठने वाले व्यक्तिपर निर्भर करता है। नितिन युवा हैं। अच्छे पढ़े लिखे हैं। उनको राजनीति का अनुभव भी है। ग्रासरूट पर काम किया है। आगे भूपेंद्र यादव का मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कुशल नेतृत्व मिलेगा। डेयरी में भ्रष्टाचार को दूर रख डेयरी को आगे बढ़ाएंगे। आईआईटियन नितिन बने डायरेक्टर, चेयरमैन बनने की संभावना:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए हैं, अलवर सरस डेयरी चुनाव में सभी 12 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पलवल में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव:धर्मकांटे पर करता था काम; भाई का मालिक पर हत्या का आरोप, राजस्थान का रहने वाला
    Next Article
    बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन:15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, सरकार से संवाद की मांग

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment