SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष:2007 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान, पंजाब किंग्स के कोच रहे

    3 weeks ago

    फॉर्मर डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष बन गए है। वे 37वें BCCI अध्यक्ष हैं। इसका ऐलान रविवार को मुंबई में BCCI ऑफिस में हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद हुआ। मन्हास इस पद पर निर्विरोध चुने गए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट कर मिथुन मन्हास को बधाई दी। उन्होंने लिखा- मिथुन मन्हास आधिकारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष बन गए हैं। JK की अंडर-15 टीम में खेले मन्हास ने जम्मू कश्मीर से अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 खेला। उन्होंने 3 साल JK के लिए अंडर-19 खेला। साल 1995 में उन्होंने लगभग 750 रन बनाए और देश के हाईएस्ट अंडर-19 स्कोरर बने। बाद में JK टीम के कैप्टन बने। इसी परफॉर्मेंस के चलते उनका सिलेक्शन नॉर्थ जोन के लिए हुआ। 12वीं की परीक्षा देने के बाद मन्हास कुछ महीनों के लिए पहली बार दिल्ली आए। तब उनकी उम्र 17 साल थे। यहां आकर उन्होंने दिल्ली के प्रीमियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और यहीं से खेलने लगे। उस दौर में दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज खेलते थे। दिल्ली के टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करने के चलते उनका सिलेक्शन अंडर-19 नेशनल टीम में हुआ। फिर साल 1996 में उनका सिलेक्शन रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में हुआ। हालांकि कोई मैच नहीं खेला। फिर अगले साल 1997 में उन्होंने दिल्ली की ओर से रणजी डेब्यू किया। दिल्ली रणजी टीम के कैप्टन बने और ट्रॉफी दिलाई मन्हास ने दिल्ली टीम के लिए लगातार अच्छा परफॉर्म करते हुए मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की की। 2001-02 सीजन में पहली बार रणजी ट्रॉफी में 1000+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए। फिर वो 2006 से 2008 तक दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2007–08 रणजी ट्रॉफी जीती। ये दिल्ली टीम का 16वां रणजी ट्रॉफी खिताब था। दिल्ली डेयरडेविल्स से IPL डेब्यू हुआ रणजी में अच्छा परफॉरमेंस देने के चलते मन्हास का सिलेक्शन IPL के पहले सीजन में हो गया। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से IPL डेब्यू किया। फिर साल 2011 में IPL में पुणे वॉरियर्स इंडिया से जुड़े। 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने। संन्यास के बाद कोच बने साल 2017 में संन्यास के बाद कोचिंग में एंट्री की। IPL फ्रेंचाइजी किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स XI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में जुड़े। फिर IPL में गुजरात टाइटंस के साथ कोचिंग स्टाफ में रहे। JK क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर रहे मन्हास साल 2023 में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर बने। JK क्रिकेट स्ट्रक्चर को मजबूत करने में योगदान दिया। साथ ही, घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को तैयार करने पर काम किया। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने रहेंगे राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद बने रहेंगे। वहीं, कर्नाटक और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट कोषाध्यक्ष बने हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया नए संयुक्त सचिव होंगे। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... क्या हार्दिक पंड्या फाइनल नहीं खेलेंगे:पाकिस्तान से मुकाबला आज, जानिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कप्तान साहब, मुझे उनका तजुर्बा है। पाकिस्तानी हारे तो एक बार पलट कर फिर आते हैं। जीत जाना तो लापरवाह मत होना। मेरी बात याद रखना। फरहान अख्तर की फिल्म लक्ष्य में सूबेदार मेजर प्रीतम सिंह (ओम पुरी) अपने कप्तान करण सिंह शेरगिल (ऋतिक रोशन) को यह सलाह कारगिल युद्ध के दौरान देते हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी में शामिल:BCCI का फैसला, रणजी खेले बिना अंडर-16 प्लेयर्स को IPL में एंट्री नहीं
    Next Article
    'पहले अपना घर सुधार लो, हम अपना घर खुद देखेंगे':जैसलमेर विधायक ने बाहरी नेताओं पर कसा तंज, बोले- कई नेता आते हैं, भाषणबाजी कर चले जाते है

    Related खेलकूद Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment