SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,172 पर बंद:निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही, मेटल और IT शेयर्स में बढ़त

    2 weeks ago

    शेयर बाजार में आज यानी 9 अक्टूबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 398 अंक की बढ़त के साथ 82,172 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही। ये 25,181 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। आज मेटल IT, और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। टाटा स्टील और HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 8 अक्टूबर को FII ने 81 करोड़ के शेयर्स खरीदे आज से 2 IPO ओपन हुए आज से केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी और रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड के IPO ओपन हो गया है। इसमें रिटेल निवेशक 13 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,773 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 62 अंक की गिरावट रही, ये 25,046 के स्तर पर बंद हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के 100-अमीरों की नेटवर्थ घटकर ₹88 लाख करोड़ हुई:पिछले साल 97 लाख करोड़ थी; मुकेश अंबानी देश में सबसे अमीर, फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट
    Next Article
    सोना पहली बार ₹1.22 लाख पार:सितंबर में वेज 10% और नॉनवेज थाली 6% सस्ती, अमित शाह से मिले नोएल टाटा, एन चंद्रशेखरन

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment