SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    आधार अपडेट कराना ₹25 तक महंगा:नाम, पता बदलवाने के लिए ₹50 की जगह ₹75 लगेंगे, बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट फ्री

    3 weeks ago

    यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट करने की फीस 25 रुपए तक बढ़ा दी हैं। नई फीस 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से समीक्षा होगी और 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक के लिए फीस में बदलाव होगा। नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन नाम, पता और डॉक्यूमेंट्स बदलवाने जैसी सर्विसेज के लिए पहले 50 रुपए लगते थे, अब 75 रुपए लगेंगे। इसी तरह बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सर्विस के लिए 100 रुपए की जगह अब 125 रुपए लगेंगे। वहीं, बच्चों का आधार अपडेट करवाना फ्री रहेगा। बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट्स 5-7 साल के बच्चों और 15-17 साल के टीनएजर्स के लिए बायोमेट्रिक अपडेट्स फ्री रहेगा। 7-15 साल के बच्चों के लिए भी 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है। अन्य बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए 125 रुपए देने होंगे। नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता या कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे डेमोग्राफिक अपडेट्स अगर बायोमेट्रिक अपडेट के साथ करवाते हैं तो कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन सिर्फ डेमोग्राफिक अपडेट करवाने पर 75 रुपए लगेंगे, पहले ये 50 रुपए था। myAadhaar पोर्टल से आइडेंटिटी और एड्रेस डॉक्यूमेंट्स का अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त है, लेकिन एनरोलमेंट सेंटर पर ये अपडेट अब 75 रुपए (पहले 50 रुपये) में होगा। वहीं, 1 अक्टूबर 2028 से 75 रुपए वाली सर्विस की कीमत बढ़कर 90 रुपए हो जाएंगी। वहीं, 125 रुपए वाली सेवाओं के लिए 150 रुपए लगेंगे। होम एनरोलमेंट सर्विस की फीस ₹700 होम एनरोलमेंट सर्विस के लिए UIDAI की फीस GST सहित 700 रुपए है। अगर एक ही पते पर और लोग अपडेट करवाएं तो पहले वाले को 700 रुपए और बाकियों को 350 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। साथ में स्टैंडर्ड अपडेट फीस भी देनी पड़ सकती है, जैसे डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपए। होम एनरोलमेंट सर्विस में आधार से जुड़े काम के लिए UIDAI का स्टाफ घर आता है। ये सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सेंटर नहीं जा सकते, जैसे बुजुर्ग, बीमार लोग, या जिन्हें आने-जाने में दिक्कत हो। ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 75 से 125 रुपए फीस देनी होगी। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट होगा ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी। आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है? ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए पूरी प्रोसेस एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट बिना डॉक्यूमेंट के भी अपडेट कर सकते हैं एड्रेस UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा भी देता है। इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है। ये है पूरी प्रोसेस
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतारमण बोलीं- ग्लोबल झटकों को झेल सकता है भारत:2047 तक डेवलप्ड इकोनॉमी बनने का टारगेट, इसके लिए 8% ग्रोथ रेट जरूरी
    Next Article
    सेंसेक्स में दिन के निचले-स्तर से 600 अंक की रिकवरी:निफ्टी भी 150 अंक रिकवर हुआ, मेटल सेक्टर में 2% की तेजी

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment