SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    बीकानेर में गरबा कार्यक्रम में छेड़छाड़, दो पक्ष भिड़े:पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल, हाथ जोड़कर समझाते रहे विधायक, 5 लोग हिरासत में

    3 weeks ago

    बीकानेर में देर रात गरबा कार्यक्रम में छेड़छाड़ की घटना के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद हुई पत्थरबाजी में सीओ सिटी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला नया शहर थाना क्षेत्र के बेनीसर बाड़ी का है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया मौके से 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवाद विधायक जेठानंद व्यास के घर के पास हुआ। हंगामे के दौरान विधायक भी वहीं मौजूद थे। वे लोगों से समझाइश करते नजर आए। गरबे से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत रात 10:30 बजे गरबे से हुई थी। आरोप था कि बेनीसर में हो रहे गरबे में आकर पास के मोहल्ले में रहने वाले कुछ लड़के गरबा खेल रहीं युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें टोका तो धक्का-मुक्की हो गयी। करीब आधे घंटे बाद रात करीब 11 बजे दोबारा कुछ लड़के आए और झगड़ा करने लगे। इतने में ही कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सीओ सिटी घायल, एक महिला के भी लगी चोट आरोप है कि विवाद के दौरान आसपास के घरों से पत्थर और टाइल्स फेंके गए। पत्थरबाजी के बीच मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रवण दास संत की कमर में चोट लगी। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इससे पहले हुई पत्थरबाजी में एक महिला सहित कुछ स्थानीय लोगों के चोट आई है। विधायक व्यास समझाते रहे विवाद के दौरान भीड़ बढ़ती चली गई। इस बीच विधायक भीड़ से समझाइश करते नजर आए। हालांकि, पूरे विवाद और किसी भी पक्ष को लेकर विधायक ने कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस जीप और बाइक को नुकसान पत्थरबाजी में पुलिस जीप का कांच टूट गया। इस बीच और भी कई गाड़ियों को निशाना बनाया गया। मौके पर खड़ी एक पक्ष की बाइक को भी हमलावरों ने तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है अधिकतर पत्थरबाजों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवाई माधोपुर में 3 दिन बारिश का अलर्ट:मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट
    Next Article
    लोढ़ा रियल एस्टेट के पूर्व डायरेक्टर को बताया था 'सुसाइड-बॉम्बर':कंपनी जांच में प्रतिनिधि बोला- वो किसी भी हद तक जा सकता है; अब जेल में बंद

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment