SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    चूरू के जवान की असम में मौत:तेजपुर में हथियार ट्रेनिंग के दौरान सिर पर गिरी पेड़ की टहनी, 7 महीने पहले हुई थी शादी

    1 month ago

    चूरू के जवान की असम में हथियार प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। भारतीय सेना की 27 राजपूत रेजिमेंट में तैनात सिपाही बबलू सिंह (28) का असम के तेजपुर में क्लास पोस्ट पर हथियारों की ट्रेनिंग थी। उस दौरान सिर पर पेड़ की टहनी गिरने से घायल हो गए। इलाज के दौरान 24 सितंबर को दम तोड़ दिया। उनके गांव रिड़खला में शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही बबलू सिंह के वीरगति की सूचना मिलने पर रिड़खला गांव में मातम छा गया। जवान के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि बबलू सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। शुक्रवार दोपहर सेना के ट्रक में जवान का पार्थिव देह गांव पहुंची। इससे पहले गांव घंटेल से युवाओं और ग्रामीणों की ओर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बबलू सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे। चचेरे भाइयों ने दी मुखाग्नि लाडले की पार्थिव देह पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। जवान बेटे का पार्थिव देह देखकर बूढ़ी मां मंगेज कंवर बिलखने लगी। रीढ़ की हड्डी में समस्या होने के कारण सालों से बीमार पिता चारपाई पर हैं, जिसकी आंख से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ बबलू सिंह का गांव के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को चचेरे भाई अमित सिंह, भरत सिंह व सुनील सिंह ने मुखाग्नि दी। सेना के जवान को अंतिम विदाई देने के लिए विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया, प्रधान दीपचन्द राहड़, विक्रम सिंह कोटवाद, विधानसभा संयोजक पदम सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खिचड़, विजय कुमार शर्मा, संपत सिंह खीवासर, जंगशेर खान पीथीसर, अजीत सोमासी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। हथियारों के प्रशिक्षण के दौरान सिर पर गिरी पेड़ की टहनी भारतीय सेना के 27 राजपूत रेजीमेंट के सिपाही बबलू सिंह का असम के तेजपुर में क्लास पोस्ट पर हथियारों का प्रशिक्षण था, जिसके दौरान 12 सितंबर को पेड़ की टहनी गिरने से सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गए थे। घायल हालत में बबलू सिंह को असम के तेजपुर मिलिट्री अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां घायल बबलू सिंह को चार दिन तक रखा गया। 16 सितंबर को घायल हालत में गुवाहाटी के मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां 24 सितंबर की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 7 महीने पहले जयपुर निवासी काजोल से हुई थी शादी सिपाही बबलू सिंह मार्च 2017 में 27 राजपूत रेजिमेंट में आर्मी में भर्ती हुए थे। फिलहाल बबलू सिंह असम के तेजपुर में पोस्टेड थे। बबलू सिंह की 2 फरवरी 2025 को जयपुर निवासी काजोल के साथ शादी हुई थी। शादी को अभी सात महीने ही हुए हैं। बबलू सिंह के दो बहन हैं, जो शादीशुदा हैं। बबलू सिंह अपने पिता का एकमात्र पुत्र थे। बबलू सिंह घर में एक मात्र कमाने वाला थे। पिता मोहर सिंह 25 वर्षों से बिस्तर पर हैं। मोहर सिंह की रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या है। जिसकी सेवा बबलू सिंह की माता मंगेज कंवर करती हैं। बबलू सिंह जुलाई में घर छुट्टी आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-राजस्थान के हर थाने में कितने CCTV लगे:राज्य सरकार 2 हफ्तों में जवाब दे; पुलिस कस्टडी में 11 लोगों की मौत का मामला
    Next Article
    मां ने मुंह में पत्थर ठूंसकर बच्चे को फेंका था:मासूम को बेचने की भी कोशिश की, डिलीवरी के एक दिन पहले मंदिर गई थी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment