SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    चूरू के जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:7 महीने पहले हुई थी शादी, पति का शव देखते ही पत्नी बेसुध हो गई

    1 month ago

    चूरू के जवान की असम में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। रिड़खला गांव निवासी सिपाही बबलू सिंह (28) 27 राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे। 7 महीने पहले उनकी शादी हुई थी। 25 साल से बीमारी के चलते पिता बेड पर हैं। बबलू परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। जवान का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पति को ताबूत में देख पत्नी काजल बेसुध हो गई। बेटे का शव देखते ही मां मंगेज कंवर चीख पड़ीं। बेड पर पड़े पिता मोहर सिंह के आंसू नहीं रुक रहे थे। 3 तस्वीरें सेना के जवानों ने बताया कि असम के तेजपुर में 12 सितंबर को क्लास पोस्ट पर हथियारों की ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान बबलू सिंह के सिर पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बबलू सिंह को असम के तेजपुर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चार दिन तक इलाज चला। 16 सितंबर को गुवाहाटी के मिलिट्री अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां 24 सितंबर की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर सेना के ट्रक में जवान की पार्थिव देह गांव रिड़खला पहुंची। इससे पहले गांव घंटेल से युवाओं और ग्रामीणों की ओर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बबलू सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे।गांव रिड़खला में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को चचेरे भाई अमित सिंह, भरत सिंह व सुनील सिंह ने मुखाग्नि दी। 7 महीने पहले हुई थी शादी सिपाही बबलू सिंह मार्च 2017 में 27 राजपूत रेजिमेंट में आर्मी में भर्ती हुए थे। फिलहाल बबलू सिंह असम के तेजपुर में पोस्टेड थे। बबलू सिंह की 2 फरवरी 2025 को जयपुर निवासी काजोल के साथ शादी हुई थी। शादी को अभी सात महीने ही हुए हैं। बबलू सिंह के दो बहन हैं, जो शादीशुदा हैं। बबलू सिंह अपने पिता इकलौते बेटे थे। बबलू सिंह घर में एक मात्र कमाने वाला थे। पिता मोहर सिंह 25 वर्षों से बिस्तर पर हैं। मोहर सिंह की रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या है। जिसकी सेवा बबलू सिंह की माता मंगेज कंवर करती हैं। बबलू सिंह जुलाई में घर पर छुट्टी आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूली बोले- कवंरलाल मीणा की सजा माफ करवा रही सरकार:पूर्व विधायक पर 27 केस, उसकी सजामाफी से क्या मैसेज देना चाहती है बीजेपी
    Next Article
    राजस्थान दिनभर,10 बड़ी खबरें:मां ने ठूंसा था बच्चे के मुंह में पत्थर; डिप्टी-सीएम को कंडक्टर ने नहीं पहचाना; युवती को बाइक पर बैठाकर स्टंट

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment