SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    जापान में पहली बार महिला प्रधानमंत्री बनी:मजबूत सेना और संविधान में संशोधन की समर्थक हैं, मोदी-ट्रम्प ने दी बधाई

    6 days ago

    जापान की साने ताकाइची मंगलवार को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं। वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। ताकाइची को संसद के निचले सदन में हुए चुनाव में 149 के मुकाबले 237 वोटों से जीत मिली। निचले सदन के बाद, उन्हें ऊपरी सदन में भी चुना गया, जहां पहले दौर में बहुमत से एक वोट कम रहने के बाद, दूसरे वोट में उन्हें 125-46 वोटों से जीत मिली। पीएम बनने के बाद मोदी और ट्रम्प जैसे वर्ल्ड लीडर्स ने ताकाइची को बधाई दी है। ताकाइची एक कमजोर गठबंधन के साथ प्रधानमंत्री बनी हैं। वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक समर्थक हैं और एक मजबूत सेना, सख्त आव्रजन नीतियों और जापान के शांतिवादी संविधान में संशोधन की वकालत करती हैं। इस महीने की शुरुआत में, तकाइची को LDP का नेता चुना गया था। ताकाइची ने 2021 और 2024 में भी पीएम बनने की कोशिश की थी लेकिन तब उन्हें उतने सांसदों का समर्थन नहीं मिल पाया था। ताकाइची शिंजो आबे की करीबी, चीन विरोधी लीडर ताकाइची पीएम शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी। जुलाई में हुए ऊपरी सदन के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी में इशिबा का विरोध बढ़ गया था। LDP ने ताकाइची को ऐसे समय में चुना है जब देश में लोग महंगाई से नाराज हैं और विपक्षी पार्टियों का समर्थन करने लगे हैं। ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं। शिंजो जापान में सबसे लंबे समय तक PM रहे थे। उन्हें चीन विरोधी नेता माना जाता है। ताकाइची देश में पुरुष राजा के शासन की समर्थक हैं, साथ ही रानी के पद संभालने और शासन करने के खिलाफ हैं। ट्रम्प के साथ ट्रेड डील की विरोधी 2017 में पति को तलाक दिया, 4 साल बाद फिर साथ आए साने ताकाइची ने 2004 में अपनी पार्टी के ही सांसद ताकू यामामोटो से शादी की थी। लेकिन जुलाई 2017 में दोनों ने राजनीतिक मदभेद होने की वजह से तलाक ले लिया। उस समय उनके अलग होने की खबरें मीडिया में खूब चर्चा में रहीं। हालांकि 4 साल बाद दिसंबर 2021 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली। इसके बाद, ताकू यामामोटो ने अपने सरनेम को बदलकर ताकाइची कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरफोर्स रैंकिंग में भारत आगे निकला तो चीनी मीडिया बौखलाया:कहा- रैंकिंग कागजों पर नहीं, क्षमताओं के आधार पर होनी चाहिए
    Next Article
    चीन से बोले ट्रम्प- समझौता करो या 155% टैरिफ भरो:अभी 55% है; रेयर अर्थ मटेरियल्स देने पर जिनपिंग की रोक, जल्द मिलेंगे दोनों राष्ट्रपति

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment