SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    जापान में पहली महिला PM बन सकती हैं:आयरन लेडी साने ताकेइची पांच उम्मीदवारों में सबसे मजबूत; पिछले 5 साल में 4 PM बदले

    3 weeks ago

    जापान को पहली बार एक महिला पीएम मिल सकती है। कार्यकारी PM शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद PM बनाया जाएगा। क्योडो न्यूज की तरफ से रविवार को किए गए सर्वे के मुताबिक, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4% वोट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं, जिन्हें 29.3% लोगों का समर्थन मिला है। कोइजुमी चुनाव जीतते हैं तो वे देश के सबसे युवा (45 साल) पीएम बनेंगे। जापान में पिछले 5 साल में 4 PM बदल चुके हैं। पांच दावेदार जो इशिबा की जगह लेंगे... बहुमत नहीं मिलने पर दोबारा वोटिंग होगी LDP के अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के विधायक और सांसद के अलावा पार्टी मेंबर भी वोटिंग करते हैं। यदि पहले दौर में किसी को 51% वोट यानी स्पष्ट बहुमत न मिले, तो टॉप के दो उम्मीदवारों के बीच दूसरा दौर होता है। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद विजेता को संसद में पीएम के लिए नामित किया जाएगा। बहुमत हासिल करने के बाद वह पीएम पद की शपथ लेगा। PM शिगेरू इशिबा ने इस्तीफा क्यों दिया शिगेरू इशिबा सितंबर 2024 में पीएम बने थे। वे पार्टी में 'आउटसाइडर' थे, यानी उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने वादा किया था कि महंगाई और आर्थिक समस्याओं को ठीक करेंगे, लेकिन उनका समय मुश्किल भरा रहा। 1. चुनावी हार का झटका: अक्टूबर 2024 के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) चुनाव में LDP-कोमेइतो गठबंधन बहुमत हार गया। फिर जुलाई 2025 के ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) चुनाव में भी बुरी हार हुई। पार्टी को 1955 के बाद पहली बार दोनों सदनों में बहुमत गंवाना पड़ा। 2. पार्टी का दबाव: हार के बाद पार्टी के अंदरूनी लोग इशिबा पर इस्तीफे का दबाव डालने लगे। इनका आरोप है कि इशिबा 'बहुत उदार' हैं, जबकि पार्टी को कंजर्वेटिव लीडर चाहिए। इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- मैं पार्टी में फूट नहीं चाहता। अब नई पीढ़ी को मौका दूंगा। शिंजो आबे की पार्टी कमजोर क्यों हो रही है? जापान में शिंजो आबे सबसे लंबे समय (2006-07 और 2012-20) तक पीएम रहे । उनके 'अबे नोमिक्स' (आर्थिक सुधार) से जापान की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई, लेकिन 2020 में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया। 2022 में उनकी हत्या हो गई, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका था। LDP अब कमजोर हो रही है, क्योंकि पार्टी के कई स्कैंडल्स उजागर हो रहे हैं। --------------------------------- जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया:पार्टी टूटने से बचाने के लिए पद छोड़ा; बहुमत खोने के बाद इशिबा को हटाने की मांग हुई थी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने इस्तीफा दे दिया। इशिबा ने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के भीतर विभाजन से बचने के लिए उठाया। इशिबा की गठबंधन सरकार जुलाई में हुए ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) के चुनाव में हार गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत रूस से और S-400 डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है:S-500 खरीदने पर भी विचार करेगा; दिसंबर में पुतिन के भारत दौरे के समय डील संभव
    Next Article
    पुतिन बोले- भारत अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा:मैं PM मोदी को जानता हूं, भारतीय लोग अपमान बर्दाश्त नहीं करते

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment