SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    मंत्रीजी के दफ्तर से 'पानी की सप्लाई':कैफे में एंट्री का 'अंग्रेजों वाला नियम'; कोटा के जेन-Z का 'पलटने' वाला VIDEO

    4 weeks ago

    नमस्कार मंत्रीजी के दफ्तर में पानी आ रहा है मतलब इलाके में पेयजल का संकट नहीं है। पानी भरने के लिए उन्होंने कार्यालय के दरवाजे खोल रखे हैं। पेयजल को लेकर सवाल किया तो बोले- खूब आ रहा है। जोधपुर के एक कैफे में अंग्रेजों के जमाने के नियम चल रहे थे। दिल्ली से आए आईआईटीयन को कैफे में एंट्री ही नहीं दी। कहा- केवल विदेशी आ सकते हैं। फिर क्या था- बखेड़ा खड़ा हो गया। नेपाल में जेन-Z ने क्रांति से सत्ता पलट दी थी, अब उन्हीं से प्रेरित होकर कोटा में जेन-Z ने 'स्टंटबाजी' से बहुत कुछ पलटकर रख दिया। राजस्थान की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी पढ़िए... 1. मंत्रीजी के दफ्तर से हो रही पेयजल सप्लाई मंत्रीजी के दफ्तर में खलाखल पानी आ रहा है। पानी भरने वालों की लाइन लगी रहती है। सुबह 9 से रात 9 बजे तक खाली बाल्टियों के नसीब जागे रहते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या इलाके में जल संकट है? एक पत्रकार ने बस यही पूछ लिया? पूछा- मंत्रीजी इलाके में पानी की समस्या है। मंत्रीजी ने जवाब में धौल सा जमाया। बोले- यह सब तुम्हारी ही उपज है। खूब पानी आ रहा है। अब नेताजी को अपने दफ्तर में जब मोटी धार से पानी आता दिखता है तो लगता है सारे जगत में इसी तरह पानी आ रहा होगा। खैर...मंत्रीजी दिलदार आदमी हैं। पानी भरने से किसी को नहीं रोकते। तो भैया जहां पानी नहीं आ रहा है, उनके लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। 2. जोधपुर के कैफे में इंडियंस आर नॉट अलाउड अंग्रेज चले गए और कायदे छोड़ गए। लोगों को गांधीजी का सत्याग्रह याद हो या न हो। अंग्रेजी कानून-कायदे रटकर रखते हैं। हुआ यूं कि दिल्ली से कुछ IIT छात्र जोधपुर पहुंचे थे। अपणायत का शहर है। यहां घंटाघर पर डायलन कैफे में छात्रों ने एंट्री मांगी। कर्मचारी ने अंग्रेजी नियम झाड़ दिया। बोला- इंडियन अलाउड नहीं हैं। यानी भारतीयों को एंट्री नहीं देंगे। यह जुमला सुनने के बाद छात्र का गांधीवाद जागा। उसने गांधीवादी तरीके से बात सोशल मीडिया पर रख दी। फिर क्या था। जंगल में आग की तरह खबर चारों दिशाओं में फैल गई। कैफे मालिक के हाथ-पैर ढीले हो गए। उससे सवाल किया तो एकबारगी छात्र-दल पर बात उलट दी। बोला- वे नशे में थे। फिर कहा- गलती हो गई। एंट्री नहीं देने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। 3. नेपाल में जेन-Z ने सत्ता पलटी, कोटा में पलट दी थार नेपाल में जेन-Z ने जोर दिखाकर सत्ता पलट दी। कोटा में जेन-Z कुछ और पलटाना सीख रहे हैं। उन्होंने पलटाने के नियम-कायदों की किताब पढ़ी। इसके बाद थार लेकर कुन्हाड़ी इलाके के बैंचमार्क में खाली जमीन तलाश की। अब शुरू हुई पलटाने की प्रैक्टिस। थार को तेज भगाकर लाए। फिर अचानक स्टेयरिंग मोड़ दिया। थार पलट गई। इसके बाद थार से निकल कर गंभीर चिंतन हुआ....बस, यही तरीका है। इसी तरीके से सत्ता पलट देंगे। वैसे कुछ दिन पहले कोटा में ही जेन-Z जोड़े ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर भी क्रांति का ऐलान किया था। लेकिन खुद गाड़ी की छत पर ही पलट गए थे। 4. चलते-चलते... चार्वाक ने कहा था- 'कर्जा करो और घी पिओ।' कोटा में कुछ चोरों ने इसे सीरियसली ले लिया। बस कथन में थोड़ा बदला कर कर्जे की जगह 'चोरी' जोड़ लिया। 'चोरी करो और घी पिओ।' इसके बाद बाइक पर सवार होकर तीन चोर घी की तलाश में निकल पड़े। गुमानपुरा एरिया में संजय नगर फ्लाईओवर के पास घी से भरा टेम्पो जा रहा था। एक चलते टेम्पो के पीछे लटक गया। एक-एक कर 15 लीटर का पीपा निकालकर रोड पर डालता गया। पीछे वाले एक के बाद एक घी के पीपे पार करते रहे। तीनों ने मिल 10-12 पीपे पार कर दिए। लेकिन सिर्फ ऊपर वाला ही सब कुछ नहीं देखता। कभी-कभी पीछे वाला भी देख लेता है। पीछे चल रहे जागरूक यात्री ने वीडियो बना लिया। ड्राइवर को बताया। अब पुलिस सेंधमारों की तलाश में है। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल मुलाकात होगी...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीकानेर से दिल्ली कैंट तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन:आज सिर्फ मेहमानों के लिए चली, आम यात्रियों के लिए 28 से, बुकिंग शुरू
    Next Article
    बांसवाड़ा में मोदी बोले-कांग्रेस राज में लूट ही लूट थी:राजस्थान पेपरलीक का सेंटर बन गया था; वसुंधरा राजे से मंच पर की चर्चा

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment