SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    रूस-यूक्रेन युद्ध में एक और हरियाणवी की मौत, 5 लापता:एक का VIDEO मैसेज- कभी भी मौत आएगी; धोखे से आर्मी में जॉइनिंग करवाई

    1 week ago

    रूस-युक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत हो गई है। इस बार हिसार के गांव मदनहेड़ी के 28 वर्षीय सोनू की मौत की पुष्टि हुई है। सोनू के बड़े भाई अनिल ने बताया कि सोनू को जबरन रशियन आर्मी में भर्ती कर युद्ध में भेजा गया था। रूस आर्मी के कमांडर का फोन उनके पास आया, जिसमें बताया कि यूक्रेन के ड्रोन अटैक में सोनू मारा गया है। सोनू के शव को एयरलिफ्ट कर बुधवार सुबह तक भारत लाया जा सकता है। इससे पहले कैथल के 22 वर्षीय कर्मचंद की मौत हो गई थी। उसे भी धोखे से रशियन आर्मी में भर्ती किया गया था। हिसार के गांव मदनहेड़ी के ही अमन का 4 दिन पहले परिवार के पास एक वीडियो मैसेज आया। करीब 1 मिनट के वीडियो में अमन ने बताया कि 25 अगस्त को उसे धोखे से रशियन आर्मी में भर्ती किया गया। कहा गया कि गार्ड की नौकरी है। 12 दिन की ट्रेनिंग के बाद सीधे बॉर्डर पर लड़ने भेज दिया। कभी भी मौत हो सकती है। रोजाना बमबारी होती है और कोई न कोई आंखों के सामने मारा जाता है। पिछले दिनों विदेश मंत्रालय की ओर से 27 युवाओं की लिस्ट जारी हुई थी, जिनके रूस की आर्मी में भर्ती होने की पुष्टि थी। इनमें हरियाणा के 7 नाम थे। इनमें फतेहाबाद, हिसार व कैथल के 2-2 और एक कलानौर का युवक है। इनमें से 5 युवकों का परिवार से लंबे समय से कोई संपर्क नहीं है। जवान के भाई ने ये अहम बातें बताईं... कर्मचंद की 6 सितंबर को मौत हुई, 18 अक्टूबर को देश की मिट्टी नसीब हुई कैथल जिले के गांव जनेदपुर के 22 वर्षीय कर्मचंद के साथ भी ऐसा हुआ था। वह जर्मनी जाना चाहता था। एजेंट ने यही भरोसा दिलाया था, लेकिन जर्मनी के बजाय रूस भेज दिया। जहां उसे सेना में भर्ती कर दिया गया। फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया। युद्ध के दौरान 6 सितंबर को बम गिरने से कर्मचंद की मौत हो गई। करीब डेढ़ महीने बाद 17 अक्तूबर को उसका पार्थिव शरीर भारत लौटा और 18 अक्तूबर को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। फतेहाबाद के अंकित व विजय से 11 सितंबर के बाद संपर्क नहीं फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया के 2 युवक अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया भी जबरन रशियन आर्मी में भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में धकेल दिए गए हैं। विजय पूनिया का बीती 26 अक्टूबर को 22वां जन्मदिन था। उसके परिवार में मां सुमन देवी और छोटा भाई सुनील कुमार हैं। विजय के छोटे भाई सुनील कुमार ने बताया कि भाई से आखिरी बार 13 सितंबर की शाम को बात हुई थी। अंकित जांगड़ा के भाई रघुवीर जांगड़ा ने बताया कि उनका परिवार लगातार अंकित और विजय की वापसी की राह देख रहा है। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से आस है कि वह इन बच्चों को वापस जरूर लेकर आएंगे। अब ताे 11 सितंबर के बाद दोबारा भाई से बात करने को भी तरस गए हैं। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड समेत 6 राज्यों 27 युवा फंसे भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से 27 नामों की एक लिस्ट जारी की गई। जिसमें 6 राज्यों के युवाओं के नाम हैं, जिनकी रशियन आर्मी में भर्ती होने की पुष्टि हुई है। इनमें हरियाणा के 6 नाम हैं। बाकी नाम राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नाम शामिल हैं। 3 को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन रशियन आर्मी में जबरन या धोखे से भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में धकेले गए युवकों के परिजन अब 3 नवंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस से उन्हें 3 घंटे की परमिशन मिली है। इन परिवारों की लड़ाई लड़ने के लिए रोहतक के महम क्षेत्र के गांव मदीना गिंधरान निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जयभगवान ने बीड़ा उठाया है। जयभगवान ने यूक्रेन में फंसे युवकों के परिजनों को जोड़ते हुए वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है। जयभगवान ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस के पार्लियामेंट थाने से परमिशन ली गई है। 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन के लिए परमिशन मिली है। मंत्री-सांसद विदेश मंत्रालय और दूतावास को भेज चुके मेल जयभगवान ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा से विदेश मंत्रालय और रूस में भारतीय दूतावास को मेल भिजवाई है। मगर विदेश मंत्रालय से यही जवाब आ रहा है कि प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए, अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाई जाएगी ताकि केंद्र सरकार और गंभीरता से प्रयास कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका का प्रशांत महासागर में 4 नावों पर हमला, 14 लोगों की मौत, ड्रग तस्करी का आरोप
    Next Article
    पाकिस्तान गाजा में 20 हजार सैनिक तैनात करेगा:दावा- ये हमास से हथियार सरेंडर कराएंगे, पाकिस्तान-इजराइल में सीक्रेट समझौता

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment