SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    RBI का गोल्ड रिजर्व 8.80 लाख किलो के पार:इसकी वैल्यू ₹8.4 लाख करोड़; 2025-26 के पहले 6 महीने में 600 किलो खरीदा

    3 days ago

    भारतीय रिजर्व बैंक के पास सोने का भंडार 2025-26 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) में 880.18 मीट्रिक टन (8,80,180 kg) के पार हो गया है। 2024-25 के आखिर में यह 879.58 मीट्रिक टन था। 26 सितंबर तक सोने की कुल कीमत 95 बिलियन डॉलर (8.4 लाख करोड़ रुपए) थी। यह जानकारी RBI की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। सितंबर तक के छह महीनों में RBI ने अपने स्टॉक में 0.6 मीट्रिक टन (600 किलो) सोना जोड़ा। सितंबर में 0.2 मीट्रिक टन (200 किलो) और जून में 0.4 मीट्रिक टन (400 किलो) सोना खरीदा गया। 2024-25 में RBI ने 54.13 मीट्रिक टन सोना अपने खजाने में जोड़ा था। दुनियाभर में अनिश्चितताओं के चलते मांग-कीमतें बढ़ीं RBI ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में कहा कि ग्लोबल और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के कारण सोने की मांग काफी तेजी से बढ़ी। क्योंकि, दुनियाभर के देशों के सेंट्रल बैंक और निवेशक इसे सुरक्षित संपत्ति के तौर पर खरीद रहे हैं। मांग और खरीद बढ़ने से कीमतें ग्लोबल और घरेलू मार्केट में भी बढ़ीं। इस दौरान दुनियाभर में सेंट्रल बैंकों ने 166 टन सोना अपने ऑफिशियल भंडार में जोड़ा, जिससे इसकी मांग और बढ़ी। जिसके चलते सोने की कीमतें तीसरी तिमाही में ऊंची रहीं और सितंबर में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। सोने का भांडार बढ़ाने से क्या होता है, इसे सवाल जवाब में समझते हैं… यदि किसी देश की करेंसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर होती है, तो सोने का भंडार उस देश की क्रय शक्ति और उसकी आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने में मदद करता है। 1991 में जब भारत की इकोनॉमी डूब रही थी और उसके पास सामान इंपोर्ट करने के लिए डॉलर नहीं थे तो उसने सोने को गिरवी रख पैसे जुटाए थे और इस फाइनेंशियल क्राइसिस से बाहर आया था। सवाल 1. रिजर्व बैंक सोना क्यों खरीदता है? सवाल 2. ग्लोबल मार्केट में सोने का क्या महत्व है? सवाल 3. दुनियाभर में गोल्ड प्राइस कैसे तय होता है? सवाल 4. सोना और करेंसी का क्या रिलेशन है? सवाल 5. आम लोगों पर इसका क्या असर होता है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- रूस से तेल खरीदी घटाएगा भारत:सबसे बड़ी इंपोर्टर रिलायंस भी परचेसिंग कम करेगी; ट्रम्प ने कहा था- भारत रूसी तेल खरीदना बंद करेगा
    Next Article
    डे-हाई से 750 अंक गिरकर बंद हुआ बाजार:सेंसेक्स 130 अंक ऊपर 84,556 पर बंद; IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment