SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेवा पखवाड़ा के तहत बांठिया ने किया जनसंपर्क, योजनाओं की जानकारी दी

    2 weeks ago

    भास्कर न्यूज | बालोतरा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर व्यापारियों से वार्ता की। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने क्षेत्र के दूदवा गांव में दुकानदारों से वार्ता कर जीएसटी रिफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए लाभ लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में देश की आर्थिक संरचना को मजबूत किया है। भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण व जनकल्याण के रूप में मना रहे हैं। बांठिया ने बायतु क्षेत्र में संचालित गुरुकृपा वेद स्कूल संस्थान का अवलोकन कर बटुकों (विद्यार्थियों) से चर्चा की। इस दौरान बांठिया का बटुकों (विद्यार्थियों) की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्थान संरक्षक दमाराम गौड़ सहित अन्य प्रतिनिधियों ने जानकारी साझा की। बांठिया ने कहा कि पूरे वैदिक काल में शिक्षा का प्रशासन एवं संगठन तो सामान्यतः एक सा रहा परंतु समय की परिस्थितियों व ज्ञान एवं कला कौशल के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ उसकी पाठ्यचर्या और शिक्षण विधियों में विकास होता रहा। उन्होंने कहा कि वैदिक शिक्षा प्रणाली आधुनिक भारतीय शिक्षा प्रणाली का नींव का पत्थर है। उसी के आधार पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली का विकास हुआ है। इस दौरान भाजपा महामंत्री कमल प्रजापत, युवा नेता अशोक जोशी, किशनराम मेघवाल, सवाई भील, सवाई प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपावली पर 11 हजार गोबर के दीपकों का निशुल्क वितरण
    Next Article
    Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर करवा कितनी बार फेरा जाता है?

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment