SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    दीपावली पर 11 हजार गोबर के दीपकों का निशुल्क वितरण

    2 weeks ago

    बालोतरा | सेवा, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण की भावना को साकार करते हुए मानव सेवा संस्था ने इस दीपावली पर एक अनूठी पहल की घोषणा की है। संस्था की ओर से गाय के गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल (इको–फ्रेंडली) दीपकों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष किशोर कुमार सांखला ने बताया कि इस वर्ष दीपावली पर लगभग 11 हजार गोबर दीपक निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य भारतीय परंपराओं को पुनर्जीवित करना, गोसंवर्धन को प्रोत्साहन देना, तथा प्लास्टिक और रासायनिक उत्पादों से दूर रहकर पर्यावरण की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि गाय का गोबर न केवल जैविक रूप से उपयोगी है बल्कि उससे बने दीपक जलाने से वायुमंडल शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। संस्था की ओर से तैयार ये सभी दीपक स्थानीय देसी कारीगरों की ओर से हस्तनिर्मित हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं व युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा ने बताया कि आने वाले दिनों में यह वितरण अभियान गांव–गांव चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने समाज से अपील की कि इस दीपावली पर गोबर दीप जलाकर गोसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने का संदेश दे। समदड़ी अध्यक्ष किशोर पटेल गोलियां चौधरियान ने कहा कि संस्था की यह पहल न केवल स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी। संस्था प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित (घाणा) ने बताया कि गोबर से बने दीपक धार्मिक दृष्टि से पवित्र माने जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बालोतरा व पाटोदी के विभिन्न क्षेत्रों में निकाला पथ संचलन
    Next Article
    सेवा पखवाड़ा के तहत बांठिया ने किया जनसंपर्क, योजनाओं की जानकारी दी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment