SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    SP ऑफिस के बाबू ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला:6 महीने पहले हुई थी शादी; भाई का आरोप- मर्डर से पहले बहन को बुरी तरह पीटा

    1 day ago

    टोंक एसपी ऑफिस में पोस्टेड एलडीसी ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला। एलडीसी की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना शुक्रवार देर रात 12:30 बजे पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके की है। महिला के भाई ने आरोप लगाया-जीजा पुलिस में होने की धौंस दिखाता था। मर्डर से पहले बहन को बुरी तरह से पीटा गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मृतका के भाई मामडोली (सवाई माधोपुर) निवासी प्रहलाद ने बताया कि मनीषा की शादी 30 अप्रैल 2025 को टोंक निवासी कुलदीप नायक से हुई थी। कुलदीप एसपी ऑफिस में पोस्टेड है और वह इस बात की धौंस दिखाकर दहेज की मांग करता था। जब दहेज नहीं​ दिया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। हालात ये थी कि वह मनीषा को अपने घरवालों से भी बात नहीं करने देता था। रक्षा बंधन से पहले भी उसने मारपीट की थी। दीपावली से पहले भी उसने दहेज के लिए मारपीट की और उसे पीहर भेज दिया था। जीजा को समझाकर बहन को वापस भेज दिया था प्रहलाद ने बताया- हमने दोबारा जीजा को समझाया और बहन को सुसराल भेज दिया। इसके बाद भी जीजा और उसके परिवार के लोगों का व्यवहार नहीं बदला। शुक्रवार रात 12:30 बजे कॉल आया और बताया कि मनीषा बेहोश हो गई है। इसके बाद जब मैंने दोबारा कॉल किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। सुबह 4 बजे जब पहुंचे तो बहन का शव नीचे कमरे में पड़ा था। वह कह रहे थे कि इसने सुसाइड किया है। जब हमने बॉडी देखी तो मनीषा के पेट,जांघ और शरीर पर चोट के निशान थे। लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे मार दिया गया। बहन बोली-जीजा शक करता था बहन पूजा का कहना है कि कुलदीप मनीषा पर शक करता था। शादी के बाद से ही उसकी बहन काफी दुखी थी। यहां तक कि कुलदीप ने मनीषा के भाइयों के नंबर भी ब्लॉक कर दिए थे, ताकि वह किसी से बात नहीं कर सके। पूजा ने बताया कि मैं भी टोंक में ही रहती हूं। मनीषा पांच महीने की गर्भवती थी। एक बार मनीषा से मिलने गई तो कुछ देर में ही कुलदीप ने मुझे अपने घर जाने के लिए कह दिया और ठीक से मिलने नहीं दिया। कार की मांग करता था जामडोली सरपंच के पति नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लड़की के पिता का कॉल आया था कि उनकी बेटी की मौत हो गई। सुबह 4 बजे टोंक पहुंचे थे। मनीषा के शरीर पर चोट के निशान थे। सुसराल के लोगों का कहना था कि अलमारी के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। जबकि यह संभव ही नहीं है। पति-पत्नी के बीच अनबन थी। कुलदीप दहेज के लिए मारपीट करता था। उसने कार भी मांगी थी। डीएसपी बोले- FIR दर्ज हो गई, जांच चल रही है डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि पीहर पक्ष के लोगों ने दामाद समेत सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल और एमओयू टीम मौके पर पहुंची थी। FIR दर्ज कर ली गई, जांच जारी है। .......................... ये खबर भी पढ़ें... महिला को जहर देकर मारा,3 साल पहले हुई थी शादी:भाई बोला-दहेज में कार नहीं लाने और बच्चा नहीं होने का ताना देते थे ससुराल वाले शादी के 3 साल बाद विवाहिता की मौत हो गई। महिला का 4 दिन से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा- बहन के ससुराल वाले उसको बांझ होने का ताना देते थे। दहेज में कार नहीं दी तो उसे जहर देकर मार दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई विधायक भी:पैनल तैयार, नवंबर में होगी घोषणा; जानिए- किस जिले से किस नेता का नाम
    Next Article
    बाड़मेर एसडीएम पर बदसलूकी का आरोप, डॉक्टरों की कार्य-बहिष्कार चेतावनी:बोले- माफी मांगे; SDM ने कहा- वो भ्रष्टाचार की जांच भटकाना चाहते हैं

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment