SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    दिवाली पर सोना ₹2,000 सस्ता, ₹1.27 लाख पर आया:चांदी की कीमत भी ₹6,000 गिरी, अब ₹1,63 लाख प्रति किलो बिक रही

    1 week ago

    दिवाली पर आज (20 अक्टूबर, सोमवार) सोना करीब 2,000 और चांदी 6,000 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,951 रुपए घटकर 1,27,633 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी के दाम भी आज गिरे हैं। यह 6,180 रुपए घटकर 1,63,250 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। रिकॉर्ड हाई से चांदी अब तक 18,000 रुपए सस्ती हो चुकी है। इस साल सोना ₹51,471 और चांदी ₹77,233 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 51,471 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,27,633 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 77,233 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,63,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर 84,426 पर बंद:निफ्टी भी 25 अंक की तेजी रही; बीते एक साल में बाजार 6% चढ़ा
    Next Article
    ओला CEO भाविश अग्रवाल पर FIR:इंजीनियर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप; आत्महत्या के बाद कर्मचारी के अकाउंट में ₹17 लाख आए

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment