SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    दिवाली पर शेयर बाजार में तेजी रही:सेंसेक्स 411 अंक चढ़कर 84,363 पर बंद, निफ्टी भी 133 अंक चढ़ा; सरकारी बैंक शेयर्स 3% चढ़े

    1 week ago

    शेयर बाजार में आज 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन तेजी रही। सेंसेक्स 411 अंक चढ़कर 84,363.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 133 अंक की तेजी रही, ये 25,843 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। रिलायंस का शेयर सबसे ज्यादा 3.5%, बजाज फिनसर्व 2.6% और एक्सिस बैंक 2% चढ़ा है। NSE का PSU बैंक सेक्टर करीब 3% और ऑयल एंड गैस 1.5% चढ़ा है। IT, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी करीब 1% की तेजी रही। वहीं ऑटो, FMCG और मेटल सेक्टर में मामूली गिरावट रही। मार्केट का हाल: 20 अक्टूबर, 2025 निफ्टी टॉप गेनर निफ्टी टॉप लूजर सोर्स: BSE/NSE एशियाई बाजारों में तेजी रही शुक्रवार को FPI ने ₹1,526 करोड़ के शेयर्स खरीदे वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट बायर्स बने रहे। NSE के डेटा के अनुसार, 17 अक्टूबर को FPI ने 1,526.61 करोड़ रुपए और DII ने 308.98 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 16,860.39 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 15,333.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 14,505.27 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 14,196.29 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। 17 अक्टूबर को सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा था इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी 17 अक्टूबर को भी शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर 83,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 124 अंक की तेजी रही, ये 25,709 के स्तर पर बंद हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओला CEO भाविश अग्रवाल पर FIR:इंजीनियर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप; आत्महत्या के बाद कर्मचारी के अकाउंट में ₹17 लाख आए
    Next Article
    ₹150 करोड़ में 186 लग्जरी कारें खरीदीं:₹21 करोड़ का डिस्काउंट मिला; मीशो को IPO के लिए SEBI से अप्रूवल मिला

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment