SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    वर्ल्ड अपडेट्स:अफगान सीमा पर तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों में फायरिंग; बाड़ लगा रह थी PAK सेना

    3 weeks ago

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच फायरिंग हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नरई जिले में डोकलाम इलाके में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। यह गोलीबारी कई घंटों तक रुक-रुक कर जारी रही। दरअसल, पाकिस्तानी सैनिक बॉर्डर पर बाड़ लगा रहे थे। तालिबान ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने आरोप लगाया कि इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाके मौजूद हैं, इसलिए उन्होंने कार्रवाई की। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगान तालिबान TTPको पनाह देता है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में इस समय TTP के करीब 6000 लड़ाके मौजूद हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों देशों के बीच गोलीबारी हुई हो। मई 2025 में बरमाचा बॉर्डर इलाके में भी इसी तरह का हिंसक टकराव हुआ था। वहीं, दिसंबर 2024 में अफगान तालिबान और टीटीपी ने मिलकर पाकिस्तान के सरहदी इलाकों पर हमला किया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के करीब 19 जवान मारे गए थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें... जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखा, 7 घंटे बंद रहा; 17 उड़ानें रद्द जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट गुरुवार रात 10 बजे एक ड्रोन दिखाई दिया। इसके बाद करीब सात घंटे तक एयरपोर्ट बंद रहा। इस दौरान 17 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे करीब 3,000 यात्री प्रभावित हुए। वहीं 15 फ्लाइट्स को जर्मनी के स्टुटगार्ट, नूर्नबर्ग, फ्रैंकफर्ट और पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया के विएना एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन लुफ्थांसा ने बताया कि उसकी 19 उड़ानें रद्द या डायवर्ट करनी पड़ीं। प्रभावित यात्रियों को एयरपोर्ट पर खाने-पीने का सामान और कंबल दिए गए। कई लोगों को कैंप बेड पर सोना पड़ा। म्यूनिख एयरपोर्ट जर्मनी की राष्ट्रीय एयरलाइन लुफ्थांसा का मुख्य हब है और इस साल की पहली छमाही में यहां से करीब 2 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। सुबह 5 बजे एयरपोर्ट को फिर से सुरक्षित घोषित कर दिया गया और उड़ानें शुरू हो गईं। अल्बानिया के PM ने ट्रम्प का मजाक उड़ाया, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों ने लगाए ठहाके अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें रामा अमेरिकी राष्ट्रपति की वर्ल्ड मैप और जियोग्राफी को लेकर उनकी समझ पर तंज कस रहे हैं। यह वीडियो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक का है। इसमें एडी रामा, फ्रेंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से कहते हैं, 'आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रम्प के अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी।' उनकी इस टिप्पणी पर मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव हंस पड़ते हैं। दरअसल, ट्रम्प दुनिया में जंग रोकने से जुड़े कई गलत दावे कर चुके हैं। ट्रम्प ने दावा किया था कि उन्होंने अल्बानिया और अजरबैजान के बीच शांति समझौता कराया है। गलती से उन्होंने आर्मेनिया के बजाए अल्बानिया का नाम ले लिया था। अल्बानियाई PM ने इसी पर तंज किया। पाकिस्तानी पुलिस ने प्रेस क्लब में घुसकर पत्रकारों को पीटा:PoK में हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे पाकिस्तान में इस्लामाबाद के प्रेस क्लब पर गुरुवार को पुलिस ने अचानक छापा मारा और वहां प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों और लोगों पर हमला किया। यह प्रदर्शन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अत्याचारों और इंटरनेट ब्लैकआउट के खिलाफ हो रहा था। इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में नाराजगी जाहिर की गई। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हैं जिनमें पुलिस पत्रकारों पर लाठियां चला रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... पुतिन बोले- अमेरिका के दबाव के आगे भारत नहीं झुकेगा, भारतीय लोग अपमान बर्दाश्त नहीं करते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिकी दबाव की आलोचना की और कहा कि भारत झुकने वाला नहीं है। उन्होंने सोची शहर में गुरुवार को आयोजित वाल्दाई पॉलिसी फोरम को संबोधित करते हुए यह कहा कि पीएम मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो। पुतिन ने कहा कि अगर रूस के ट्रेड पार्टनर्स पर ऊंचे टैरिफ लगाए गए, तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा कीमतों पर पड़ेगा। कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को मजबूरी में ब्याज दरें ऊंची रखनी होंगी, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... जापान में पहली महिला PM बन सकती हैं, आयरन लेडी सना ताकेइची पांच उम्मीदवारों में सबसे मजबूत जापान में PM शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही PM बनता है। ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद PM बनाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद बनने की रेस में पांच उम्मीदवार हैं। लेकिन मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच ही है। क्योडो न्यूज की तरफ से रविवार को किए गए सर्वे के मुताबिक, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4% वोट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं, जिन्हें 29.3% लोगों का समर्थन मिला है। अगर ताकाइची यह चुनाव जीतती हैं तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वहीं, कोइजुमी चुनाव जीतते हैं तो वे देश के सबसे युवा (45 साल) पीएम बनेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें... अब मोरक्को में GenZ का गुस्सा भड़का, कहा- हॉस्पिटल नहीं और वर्ल्ड कप पर 10 अरब डॉलर फूंक रहे; 3 की मौत, 1000 गिरफ्तार उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में स्वास्थ्य और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर भड़का GenZ आंदोलन हिंसक हो गया। राजधानी रबात में प्रदर्शनकारियों ने बैंक फूंक दी। कई दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ की। आगादिर शहर में पुलिस की गोली से 3 युवाओं की मौत हो गई। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। 354 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, लगभग 70% प्रदर्शनकारी नाबालिग थे। मोरक्को की सरकार 2030 फीफा वर्ल्ड कप और अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के लिए 10 अरब डॉलर (करीब 8.8 लाख करोड़ रुपए) खर्च कर रही है, जबकि देश में सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की भारी कमी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब मोरक्को में GenZ का गुस्सा भड़का:कहा- हॉस्पिटल नहीं और वर्ल्ड कप पर 10 अरब डॉलर फूंक रहे; 3 की मौत, 1000 गिरफ्तार
    Next Article
    पुतिन बोले- अमेरिका के दबाव के आगे भारत नहीं झुकेगा:मैं PM मोदी को जानता हूं, भारतीय अपमान बर्दाश्त नहीं करते

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment