SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटिश PM 8 अक्टूबर को भारत दौरे पर आएंगे, पीएम मोदी से मुंबई में मिलेंगे

    3 weeks ago

    ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8 और 9 अक्टूबर को भारत पर रहेंगे। पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी। कीर स्टार्मर पीएम मोदी के न्योते पर आ रहे हैं। इस यात्रा का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है। दोनों नेता मुंबई में मिलेंगे और 'विजन 2030' के तहत साझेदारी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे। स्टार्मर के दौरे पर दोनों देशों में 4 अहम मुद्दों पर बात होगी... व्यापार और निवेश: दोनों देशों ने हाल ही में एक बड़ा व्यापार समझौता (CETA) किया है। इस पर चर्चा होगी ताकि व्यापार को और बढ़ाया जा सके, जिससे दुकानों, कारोबार और नौकरियों में बढ़ोतरी हो। तकनीक और इनोवेशन: फिनटेक (डिजिटल पैसे का लेन-देन), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग (नई तरह के सुपरफास्ट कंप्यूटर) और साइबर सिक्योरिटी (ऑनलाइन सुरक्षा) जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम करेंगे। डिफेंस और सिक्योरिटी: आतंकवाद को रोकने, खालिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखने और आर्थिक अपराधियों को पकड़ने के लिए बात होगी। जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपसी रिश्ते: दोनों देश पर्यावरण को बचाने, साफ ऊर्जा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें.. अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या; गैस स्टेशन पर अज्ञात हमलावर ने गोली मारी अमेरिका के डलास में 27 साल के भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैदराबाद के रहने वाले चंद्रशेखर शुक्रवार रात एक गैस स्टेशन पर काम कर रहे थे, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। चंद्रशेखर 2023 में हैदराबाद से पढ़ने के लिए अमेरिका गए थे। उन्होंने वहां डेंटल सर्जरी में बैचलर डिग्री पूरी की थी और छह महीने पहले मास्टर्स की पढ़ाई खत्म की थी। वे गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम काम कर रहे थे। चंद्रशेखर के परिवार ने उनका शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। शनिवार को BRS विधायक सुदेश रेड्डी और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने हैदराबाद में उनके परिवार से मुलाकात की। राव ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा- चंद्रशेखर के माता-पिता का दर्द देखकर मेरा दिल दहला गया। उन्होंने सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की। नीदरलैंड में शिफोल एयरपोर्ट पर एमी तूफान की वजह से 150 फ्लाइट्स रद्द नीदरलैंड के शिफोल एयरपोर्ट पर शनिवार को 'एमी तूफान' की वजह से करीब 150 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। इनमें 80 आने वाली और 70 से ज्यादा जाने वाली उड़ानें थीं। एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। रॉयल नीदरलैंड्स मेट्रोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (KNMI) ने तूफान एमी के लिए चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि तटीय इलाकों में हवा की स्पीड 90 किमी/घंटा और भीतरी इलाकों में 75 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। शिफोल एयरपोर्ट यूरोप के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक हैं। खराब मौसम की वजह से यहां कई अन्य उड़ानें भी देरी हुई है। एमी तूफान की वजह से ब्रिटेन के आस-पास के इलाके में भारी नुकसान हुआ है। आयरलैंड और स्कॉटलैंड में हवा की गति 155 किमी/घंटा (लगभग 96 मील/घंटा) तक पहुंच गई है। आयरलैंड में एक इंसान की मौत हो गई और हजारों घरों में बिजली कट गई। स्कॉटलैंड में कई पेड़ गिर गए, बिजली लाइनें टूट गई और एक पुरानी इमारत ढह गई। तूफान की रफ्तार देखते हुए नीदरलैंड ने येलो वॉर्निंग, जबकि ब्रिटेन और आयरलैंड में एम्बर और रेड वॉर्निंग जारी की है। पाकिस्तान के खैबर प्रांत में टॉय बम फटने से 4 छात्र घायल, बच्चा खिलौना समझकर स्कूल ले गया था पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को एक 'टॉय बम' के फटने से चार छात्र घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना खैबर जिले के जामरूद तहसील में हुई, जो अफगानिस्तान बॉर्डर के पास है। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने मीडिया को बताया कि चौथी कक्षा का एक स्टूडेंट स्कूल जाते वक्त रास्ते खिलौना समझ कर एक 'टॉय बम' उठा लाया। दरअसल ये 'टॉय बम' पुराने मोर्टार गोले होते हैं, जो अफगानिस्तान बॉर्डर से लगे इलाकों में पड़े रहते हैं। बच्चे अक्सर इन्हें खिलौना समझ लेते हैं। छात्र ने यह 'टॉय बम' अपनी कक्षा में लाकर फर्श पर गिरा दिया, जिसके बाद विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल छात्रों को तुरंत पेशावर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूस का ड्रोन अटैक, 30 यात्री घायल, जेलेंस्की बोले- ये आतंकवाद है यूक्रेन के सुमी क्षेत्र एक रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रूस ने ड्रोन हमला किया। इसमें करीब 30 लोग घायल हो गए। स्टेशन पर पैसेंजर और रेलवे कर्मचारी मौजूद थे। इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद कर रही है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर नागरिकों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूस को पता था कि वे नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। यह आतंकवाद है, जिसे दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती। जेलेंस्की ने आगे कहा- हर रोज रूस लोगों की जान ले रहा है। इन्हें रोकने के लिए सिर्फ ताकत की जरूरत है। यूरोप और अमेरिका से मजबूत बयान सुनने को मिले हैं, लेकिन अब इन्हें अमल में लाने का समय है। सिर्फ बातें नहीं, मजबूत कदम उठाने चाहिए। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया गया, जो कीव जा रही थी। आग लगने से कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। अमेरिका ने ट्रम्प की तस्वीर वाले 1$ के सिक्के का डिजाइन पेश किया; 2026 में जारी होगा अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 1 डॉलर के सिक्के का ड्राफ्ट डिजाइन जारी किया। रॉयटर्स के मुताबिक ये सिक्का 2026 में अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर जारी होगा। इसमें सिक्के के एक तरफ ट्रम्प का उठा हुआ मुक्का और 'फाइट, फाइट, फाइट' लिखा होगा। ये शब्द ट्रम्प ने पिछले साल एक हमले में बचने के बाद कहे थे। दूसरी तरफ ट्रम्प की तस्वीर, लिबर्टी और तारीख (1776-2026) लिखा होगी। ट्रेजरी डिपार्टमेंट का कहना है कि ये डिजाइन देश की मजबूत भावना को दिखाता है। हालांकि, अंतिम डिजाइन अभी तक नहीं चुना गया है। 1976 में आजादी की 200वीं सालगिरह पर लिबर्टी बेल और चंद्रमा वाला सिक्का बना था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर की तस्वीर थी। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रम्प ने शायद अभी डिजाइन नहीं देखा, लेकिन उन्हें ये पसंद आएगा। फ्रांस में पकड़े गए रूसी जहाज के कैप्टन पर केस चलेगा, तेल टैंकर लेकर भारत आ रहा था फ्रांस के अटलांटिक तट के पास पकड़े गए रूसी बेड़े से जुड़े एक तेल टैंकर के कैप्टन पर फरवरी में केस चलेगा। उसपर अधिकारियों के साथ सहयोग न करने का आरोप है। यह ट्रायल 23 फरवरी को ब्रेस्ट में शुरू होगा। दरअसल, फ्रांसीसी नौसेना ने रविवार को जहाज को पकड़ा था। यह टैंकर रूस के प्रिमॉर्स्क तेल टर्मिनल से 750,000 बैरल कच्चा तेल लेकर भारत जा रहा था। नौसेना ने इसे फ्रांस के अटलांटिक तट पर रोका और सेंट-नाजायर की ओर मोड़ दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दावा किया कि यह जहाज रूस के पुराने टैंकरों के बेड़े का हिस्सा है। यह बेड़ा पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए कच्चे तेल के ट्रांसपोर्ट के लिए कई झंडों का उपयोग करता है। टैंकर का मौजूदा नाम बोराके है, जिसने कई बार अपना नाम बदला है। PoK में 5 दिन बाद हिंसक प्रदर्शन खत्म:पाकिस्तान सरकार ने प्रदर्शनकारियों की 21 मांगे मानी; हिंसा में 10 मौतें, 100 घायल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 5 दिनों से चल रहे हिंसक प्रदर्शन शनिवार को खत्म हो गए। पाकिस्तान सरकार और जम्मू कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) के बीच समझौता हो गया। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की 38 में से 21 मांगे मान ली हैं, जिसके बाद सभी विरोध-प्रदर्शन बंद करने का ऐलान किया गया। इन प्रदर्शनों में 10 लोग मारे गए, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हालात बिगड़ने पर बुधवार को PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ भी शामिल थे। यहां पढ़ें पूरी खबर... जापान में तकाइची पहली महिला PM बनेंगी:देश में रानी के शासन के खिलाफ, चीन विरोधी; एक ही सांसद से 2 बार शादी की जापान को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही है। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को नया अध्यक्ष चुना है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में लगभग तय है कि वह अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं। शिंजो जापान में सबसे लंबे समय तक PM रहे थे। उन्हें चीन विरोधी नेता माना जाता है। ताकाइची देश में पुरुष राजा के शासन की समर्थक हैं, साथ ही रानी के पद संभालने और शासन करने के खिलाफ हैं। इन्होंने 2004 में साथी सांसद ताकू यामामोटो से शादी की। जुलाई 2017 में राजनीतिक मतभेदों के चलते अलग हो गए। इसके बाद 2021 में फिर साथ आ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर... पाकिस्तान का अमेरिका को बलूचिस्तान में पोर्ट बनाने का प्रस्ताव:इससे खनिजों तक पहुंच आसान होगी; ये चीन के ग्वादर पोर्ट से सिर्फ 112km दूर पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के सलाहकारों ने अमेरिका से बलूचिस्तान में एक पोर्ट डेवलप करने का प्रस्ताव शेयर किया है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिकी निवेशक बलूचिस्तान के पसनी शहर में अरब सागर के किनारे एक नया पोर्ट डेवलप करके चलाएं। प्रस्ताव में साफ कहा गया है कि यह बंदरगाह सिर्फ व्यापार और खनिजों के लिए है। अमेरिका को यहां सैन्य बेस बनाने की इजाजत नहीं होगी। पासनी, ग्वादर पोर्ट (चीन का बंदरगाह) से सिर्फ 112 किमी दूर है। यह बंदरगाह अमेरिका को पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिजों जैसे तांबा और एंटीमनी तक आसान पहुंच देगा। यहां पढ़ें पूरी खबर... ट्रम्प चौथी बार फंडिंग बिल पास कराने में फेल:अमेरिका में शटडाउन जारी; डेमोक्रेट्स समर्थन देने को राजी नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को लगातार चौथी बार फंडिंग बिल पास नहीं करा पाए। इस वजह से देश में लगातार चौथे दिन भी शटडाउन जारी है। संसद के ऊपरी सदन (सीनेट) में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के फंडिंग बिल को 54 वोट मिले, जबकि इसे 60 वोट की जरूरत थी। वोटिंग के बाद विपक्षी डेमोक्रेट्स सांसद हॉल छोड़कर चले गए। दरअसल, डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि कोविड के समय दी गई टैक्स क्रेडिट्स (हेल्थ केयर सब्सिडी) बढ़ाई जाए। जिससे लाखों अमेरिकियों को सस्ता स्वास्थ्य बीमा मिल सके। यहां पढ़ें पूरी खबर... हमास गाजा पर कब्जा छोड़ेगा, बंधक रिहा होंगे:ट्रम्प की धमकी के बाद सीजफायर पर राजी; विरोध के एक दिन बाद पाकिस्तान सपोर्ट में आया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकी के 6 घंटे बाद हमास गाजा में सीजफायर को तैयार हो गया है। हमास ने शुक्रवार रात ऐलान किया कि वह ट्रम्प के प्लान में बताए गए फॉर्मूले के मुताबिक सभी जिंदा और मुर्दा बंदियों को रिहा करने को तैयार है। साथ ही गाजा का प्रशासन छोड़ने को भी तैयार है। हमास ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प की इस हफ्ते पेश की गई 20 पॉइंट की पीस डील के कुछ हिस्सों पर बातचीत जरूरी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हमास की तरफ से जो जवाब आया है, उसमें हथियार छोड़ने का जिक्र नहीं किया गया है। हमास के ऐलान के बाद ट्रम्प ने इजराइल को तुरंत गाजा में हमले बंद करने को कहा है। वहीं, इजराइल ने कहा कि वह ट्रम्प के गाजा प्लान पर काम करने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ पाकिस्तान भी कल इस सीजफायर प्लान का विरोध करने के बाद आज इसके के सपोर्ट में आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमास गाजा पर कब्जा छोड़ेगा, बंधक रिहा होंगे:ट्रम्प की धमकी के बाद सीजफायर पर राजी; विरोध के एक दिन बाद पाकिस्तान सपोर्ट में आया
    Next Article
    PoK में 5 दिन बाद हिंसक प्रदर्शन खत्म:पाकिस्तान सरकार ने प्रदर्शनकारियों की 21 मांगे मानी; हिंसा में 10 मौतें, 100 घायल

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment