SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़:ये देश की GDP का आधा; ₹9.55 लाख करोड़ के साथ अंबानी परिवार सबसे अमीर

    3 weeks ago

    हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर है। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है। आज यानी 1 अक्टूबर को M3M हुरुन रिच लिस्ट 2025 जारी की गई है। इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल नेटवर्थ 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत की GDP का लगभग आधा है। 22 साल के कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के अमीर M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में सबसे कम उम्र के 22 साल के कैवल्य वोहरा हैं, जो जेप्टो के को-फाउंडर हैं। वो अपने पार्टनर 23 साल के आदित पालिचा के साथ 5.9 बिलियन डॉलर की क्विक कॉमर्स स्टार्टअप चलाते हैं, जो लिस्ट में दूसरे सबसे कम उम्र के शख्स हैं। महज 22 साल की उम्र में वोहरा ने ₹4,480 करोड़ की निजी संपत्ति बनाई है, जबकि इस लिस्ट में औसत उम्र 65 साल है। पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग इस लिस्ट में शामिल इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस लिस्ट में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) हैं। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 2012 में पहली बार जारी हुई थी लिस्ट M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट इन दोनों का जॉइंट वेंचर है, जो 2012 से चल रहा है। ये भारत के सबसे अमीर लोगों की एनुअल लिस्ट जारी करता है, जिनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10g सोना ₹1,983 महंगा होकर ₹1.17 लाख पार:भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़; RCB के बिकने की अटकलें
    Next Article
    सोना-चांदी के दाम ऑलटाइम हाई पर:10g सोना ₹1,983 महंगा होकर ₹1.17 लाख पार, इस साल दाम ₹41,000 बढ़े; चांदी ₹1.45 लाख प्रति किलो

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment