SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    हनुमानगढ़ में 'स्वस्थ महिला सशक्त परिवार' अभियान:बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की जांच व खुराक दी गई

    1 month ago

    हनुमानगढ़ में शुक्रवार को 'स्वस्थ महिला सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत 6 माह से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच और खुराक दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधार कर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।अ भियान की शुरुआत जंक्शन स्थित कैनाल कॉलोनी अस्पताल में हुई, जहां जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने एनीमिया जांच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल और सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्वयं की एनीमिया जांच करवाई। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि शरीर के लिए आयरन और हीमोग्लोबिन अत्यंत आवश्यक हैं। हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है, जिसके कई गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं, खासकर तेजी से विकास कर रहे छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए। उन्होंने जोर दिया कि एनीमिया का उपचार आसानी से संभव है और जिलेवासियों से अपने परिवार की महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच करवाने तथा एनीमिया पाए जाने पर डॉक्टर से इलाज लेने की अपील की। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने जानकारी दी कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए इस मेगा कैंपेन में सभी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी-कर्मचारियों की जांच की गई। मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर भी हीमोग्लोबिन की स्क्रीनिंग की। अभियान के पहले दिन लगभग एक लाख हीमोग्लोबिन जांचें की गईं। उन्होंने 6 माह से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 49 वर्ष तक की महिलाओं से अनिवार्य रूप से हीमोग्लोबिन की जांच करवाने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांध में महिला का तैरता शव मिलने से फैली सनसनी:चार दिन से लापता थी महिला,परिजनों ने बोला मानसिक विक्षिप्त थी- नहीं करवाया पोस्टमार्टम
    Next Article
    शराब पीकर उत्पाद मचाने पर सामुदायिक सेवा की सजा:एक दिन मरीजों की सेवा करने और अस्पताल में सफाई कार्य करने का आदेश

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment