SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    नेपाल के बाद पेरू में GenZ प्रदर्शन:भ्रष्टाचार और पेंशन सुधार को लेकर सड़कों पर उतरे; जापानी एनिमे केरेक्टर 'लूफी' को रोल मॉडल बनाया

    1 month ago

    नेपाल के बाद अब दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के GenZ भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। 27 सितंबर को राजधानी लीमा में हजारों युवाओं ने राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ते के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ और लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में युवाओं ने पथराव किया। दरअसल, ये विरोध 20 सितंबर को पेंशन प्रणाली में किए गए बदलावों के बाद शुरू हुए। नए नियम के अनुसार, पेरू में 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को किसी न किसी पेंशन कंपनी से जुड़ना होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति बोलुआर्ते और संसद के खिलाफ लंबे समय से जनता में असंतोष बना हुआ है। GenZ ने इस प्रदर्शन के लिए फेमस जापानी एनिमे 'वन पीस' के केरेक्टर 'लूफी' को अपना रोल मॉडल बनाया है। ये केरेक्टर न्याय के लिए लड़ता है। प्रदर्शन की तस्वीरें... पेंशन योजना में बदलाव यहां, भ्रष्टाचार, आर्थिक असुरक्षा, बढ़ता अपराध और जवाबदेही की कमी ने युवाओं को नाराज किया है। 2022 में पूर्व राष्ट्रपति पेद्रो कास्तिलो को हटाए जाने और गिरफ्तार किए जाने के बाद, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी। इस पर भी सरकार से सवाल किया जा रहा है। पेरू सरकार ने हाल ही में पेंशन सिस्टम में बदलाव किया है। पहले लोग चाहें तो पेंशन योजना से जुड़ सकते थे, लेकिन यह अनिवार्य नहीं था। अब सरकार ने नियम बना दिया है कि पेरू में जो भी नागरिक 18 साल की उम्र पूरी कर लेगा, उसे किसी न किसी पेंशन प्रदाता कंपनी/संस्था से जुड़ना होगा। यानी कोई भी वयस्क इस सिस्टम से बाहर नहीं रह सकता। पेंशन प्रदाता वे निजी या सरकारी संस्थान होते हैं जो लोगों से हर महीने एक तय रकम जमा कराते हैं। रिटायरमेंट या बुढ़ापे में वही पैसा पेंशन के रूप में वापस मिलता है। पेरू की राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी (INEI) के अनुसार, देश की 27% आबादी 18 से 29 साल की उम्र के बीच है। ये युवा इस आंदोलन की रीढ़ हैं। लोग नाराज क्यों हैं? युवाओं का प्रतीक बना वन पीस का केरेक्टर इस बार के विरोध में पेरू की GenZ यानी 18 से 29 साल के युवा सबसे आगे हैं। वे जापानी कॉमिक्स 'वन पीस' के केरेक्टर 'लूफी' को अपना प्रतीक बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथ में खोपड़ी वाली टोपी का निशान देखा जा रहा है, जो लूफी की पहचान है। एक छात्र नेता लियोनार्डो मुन्योस ने कहा, 'लूफी जगह-जगह जाकर भ्रष्ट और तानाशाही शासकों से जनता को आजाद कराता है। पेरू में भी वही स्थिति है। अब और खामोश नहीं रहेंगे' छात्र सैंटियागो जापाटा ने कहा – 'हम इस बात से थक चुके हैं कि मौत और भ्रष्टाचार को सामान्य बना दिया गया है। हमारी पीढ़ी अब खामोश नहीं बैठेगी। सरकार को जनता से डरना चाहिए, न कि जनता को सरकार से।' वन पीस जापान की मशहूर कॉमिक्स और ऐनिमे सीरीज है। इसकी कहानी समुद्री डाकुओं (पाइरेट्स) पर आधारित है, जो आजादी, दोस्ती और न्याय के लिए लड़ते हैं। यह सीरीज पूरी दुनिया में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। पेरू में भ्रष्टाचार से असंतोष बढ़ रहा पेरू की राजनीति पर शोध ​​​​​​करने वाले प्रिंसटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जो-मैरी बर्ट ने रॉयटर्स से कहा, 'पेरू में असंतोष का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है।' प्रोफेसर बर्ट के अनुसार, ये प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच हो रहे हैं। बोलुआर्ते प्रशासन पर अदालतों, निगरानी संस्थानों और अभियोजकों को कमजोर करने के आरोप हैं। बर्ट ने इसे 1990 के दशक में अल्बर्टो फुजीमोरी के शासन की याद दिलाने वाला बताया, जब न्याय व्यवस्था को नियंत्रित कर सत्ता को मजबूत किया गया था। 2026 के आम चुनावों से पहले सरकार के निर्वाचन संस्थानों को कमजोर करने की आशंका भी जताई जा रही है। जुलाई में इंस्टीट्यूट ऑफ पेरुवियन स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार, बोलुआर्ते की लोकप्रियता केवल 2.5% पर सिमट गई है, जबकि संसद की साख महज 3% है। खनन उद्योग पर गहरा असर प्रदर्शनों का असर पेरू के महत्वपूर्ण खनन उद्योग पर भी पड़ रहा है। पेरू दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक देश है और सोने व चांदी का भी प्रमुख उत्पादक है। हडबे मिनरल्स ने मंगलवार को बताया कि चल रहे प्रदर्शनों के कारण उन्होंने अपनी कॉन्स्टैंसिया खदान में मिल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर और दबाव बढ़ सकता है। -------------------------------------------- नेपाल में GenZ आंदोलन की खबर पढ़े... नेपाल में अंतरिम पीएम के लिए GenZ प्रदर्शनकारियों में झड़प: एक गुट बोला- सुशीला कार्की भारत समर्थक, हमें मंजूर नहीं, बालेन शाह का समर्थन किया नेपाल में अंतरिम पीएम के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। गुरुवार को इसे लेकर GenZ दो ग्रुप में बंट गया। इसके बाद सेना मुख्यालय के बाहर दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। इसमें कई युवक घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने इटली PM की ऑटोबायोग्राफी की प्रस्तावना लिखी:कहा- यह मेलोनी की 'मन की बात'; उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में आदिवासी बच्ची से गैंगरेप के बाद हिंसा भड़की, 3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment