SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेंसेक्स 345 अंक नीचे 84,212 पर बंद:निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; FMCG, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में ज्यादा गिरावट

    2 days ago

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर बंद हुआ। निफ्टी में 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,795 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3.5% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में 34 गिरे। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में आज तेजी 23 अक्टूबर को DIIs ने 3,894 करोड़ के शेयर्स खरीदे गुरुवार को 130 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार सेंसेक्स आज 23 अक्टूबर को सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 84,556 पर बंद हुआ। निफ्टी में 23 अंक की तेजी रही, ये 25,891 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए। हालांकि डे-हाई से सेंसेक्स करीब 750 अंक नीचे आ गया। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज के कारोबार में IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोना एक दिन में ₹1,836 और चांदी ₹4,417 सस्ती:7 दिन में सोने की कीमत ₹9,356 घटी, चांदी में ₹31 हजार की गिरावट
    Next Article
    6-महीने में ₹1572 लाख करोड़ का लेनदेन, UPI से 9%:अक्टूबर में हर दिन 96 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment